'रक्षाबंधन'-'लाल सिंह चड्ढा' के बाद इस साल बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी ये फिल्में, देखें LIST
इन दिनों पूरे देश में साउथ की फिल्मों की धूम है। तो वहीं, कोरोना काल के बाद बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो सिर्फ 'भूल भुलैया 2' ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकी है। यहां तक कि पिछले दिनों 11 अगस्त को रिलीज हुई दो फिल्में 'रक्षाबंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ।
'रक्षाबंधन' में जहां अक्षय कुमार थे तो वहीं 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान थे। दोनों फिल्मों से उम्मीद की जा रही थी कि क्लैश करने के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी। फिल्म बड़े स्टार्स की थी और काफी समय से फिल्म का बज बना हुआ था लेकिन आखिरकार दोनों ही स्टार्स का जादू नहीं चला।

ऐसे में आने वाले समय में भी इस साल कई फिल्में क्लैश करने के लिए तैयार हैं। इनमें से कई फिल्में तो बड़े स्टार्स की हैं और कई दिन तो तीन-तीन फिल्में एक साथ रिलीज होंगी। ऐसे में ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। यहां देखें इस साल क्लैश कर रही फिल्मों की पूरी लिस्ट।

'विक्रम वेधा' बनाम 'पोन्नियन सेलवर पार्ट-1'
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' और मणिरत्नम की 'पोन्नियन सेलवर पार्ट-1', 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर टकराएगी। 'पोन्नियन सेलवन' में ऐश्वर्या राय भी लीड रोल में हैं। अभी कुछ समय पहले ही 'रक्षाबंधन' और 'लाल सिंह चड्ढा' के परिणाम का असर इन दोनों फिल्मों पर भी पड़ सकता है। हालांकि, पोन्नियन सेलवन साउथ की फिल्म है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करेगी।

'तेजस' बनाम 'मिस्टर एंड मिसेज माही'
कंगना रनौत की 'तेजस' जहां 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है वहीं, 7 अक्टूबर को 'मिस्टर और मिसेज माही' भी बड़े पर्दे पर आएगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। अब कंगना रनौत की पिछली फिल्म धाकड़ बुरी तरह फ्लॉप हुई थी जिसके बाद जाहिर है हर किसी की निगाहें इन दोनों फिल्मों पर होगी।

'राम सेतु' बनाम 'थैंक गॉड'
आमिर खान के साथ क्लैश करने के बाद 25 अक्टूबर को अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' भिड़ंत अजय देवगन से होगी। इसी दिन अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' रिलीज होगी। फिल्म कैसी कमाई करती है देखना दिलचस्प होगा।

'फोन भूत' बनाम 'कुत्ते'
कैटरीना कैफ स्टारर 'फोन भूत' में इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। इस फिल्म के पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी। कमाल की बात ये है कि यह फिल्म अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' के साथ क्लैश करेगी।

'दृष्यम 2' बनाम भीड़
अजय देवगन की फिल्म 'दृष्यम' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म का दूसरा पार्ट भी इस साल 18 नवंबर को रिलीज होगा। वहीं, इस फिल्म के साथ राजकुमार राव की 'भीड़' क्लैश करेगी।

'गणपत-1' बनाम 'सर्कस' बनाम 'मैरी क्रिसमस'
इस साल 23 दिसंबर को तीन फिल्में रिलीज होंगी। इसमें टाइगर श्रॉफ की 'गणपत', रोहित शेट्टी की रणवीर सिंह स्टारर 'सर्कस' और कैटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस' है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











