'विवाह' की पूनम को विदेशों से आने लग गए थे शादी के लिए रिश्ते, लेकिन एक धोखा और करियर हुआ बर्बाद

Amrita Rao Started Getting Marraige Proposal From Abroad

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमृता राव की पहचान हमेशा से ही फिल्म 'विवाह' से होती आई है. अमृता राव वैसे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री में शुमार है. इतना ही नहीं उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म से एक्ट्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया था. लेकिन फिल्म 'विवाह' में पूनम का किरदार निभाकर एक्ट्रेस ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. जिसमें अमृता राव के साथ शाहिद कपूर भी लीड किरदार में नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा कही प्यार मिला.

अमृता की एक झलक पाने के लिए सिनेमाघर के बाहर लग गई थी लाइन

फिल्म 'विवाह' को सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया था. अमृता राव की इस फिल्म के बाद में ऐसी छवि बन गई थी कि इसके किरदार से निकलने में उनका सालों लग गए थे. एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए सिनेमाघर के बाहर लाइन लग गई थी और यहां तक की एक्ट्रेस को विदेशों से रिश्ते तक आने लगे थे.

अमृता राव को विदेशों से आने लगे थे शादी के प्रपोजल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमृता राव ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था की फिल्म के रिलीज होने के बाद शादी के कई सारे उनके पास में प्रपोजल आने लगे. एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा इसीलिए क्योंकि उन दिनों स्मार्टफोन नहीं होते थे और इसी वजह से अमेरिका और कनाडा से उन्हें लोग चिट्टियां भेज कर रिश्ते भेजा करते थे. उनके फैंस एक्ट्रेस को घर और कर के साथ-साथ मां की तस्वीरें भेजने लगे थे और अमृता इन सब चीजों को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाती थी.

अमृता राव के साथ हुआ धोखा

लेकिन अमृता राव की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उनके साथ में धोखा हो गया. ऐसा इसीलिए क्योंकि वह सलमान खान की एक बड़ी फिल्म का हिस्सा बनते बनते रह गई. दरअसल आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' के लिए अमृता राव को ऑफर किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस के मैनेजर ने उनको इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी और एक्ट्रेस के हाथ से यह सुनहरा मौका चला गया. साल 2009 के बाद में अमृता राव का करियर का ग्राफ डूबता चला गया और उनको सफलता नहीं प्राप्त हो पाई.

More from Filmibeat

Read more about: amrita rao shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X