..................... After marrying Hema Malini Dharmendra fell in love with Anita Raj who 27 years younger than him - Hindi Filmibeat

ड्रीम गर्ल से शादी के बाद धर्मेंद्र का खुद से 27 साल छोटी हसीना पर आया था दिल, हेमा ने गुस्से में उठाया ऐसा कद

Hema Malini, Dharmendra

धर्मेंद्र अपने दौर के सबसे हैंडसम एक्टर हुआ करते थे. यहां तक कि उन्हें बॉलीवुड का हीमैन तक कहा जाता था और इसी वजह से शादीशुदा होने के बावजूद भी ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी भी उन पर अपना दिल हर बैठी थी. जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने ड्रीम गर्ल से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल दिया क्योंकि उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर तलाक देने के लिए राजी नहीं थी. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादीशुदा जिंदगी अच्छी खासी चल रही थी लेकिन बताया जाता है कि बाद में धर्मेंद्र की जिंदगी में एक और हसीना आ गई जो कि उनसे 27 साल छोटी थी.

तीसरी बार इस हसीना पर दिल हार बैठे थे धर्मेंद्र

कुछ खबरों के अनुसार धर्मेंद्र तीसरी बार अपना दिल मशहूर अभिनेत्री अनीता राज पर हार बैठे थे. धर्मेंद्र और अनीता ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया. जिस बीच दोनों के बीच में काफी ज्यादा नजदीकियां बढ़ने लग गई थी. बताया तो यह भी जाता है कि इस बारे में काफी जल्दी ही हेमा मालिनी को खबर लग गई थी. ऐसा इसीलिए क्योंकि धर्मेंद्र अपनी हर फिल्म के अंदर अनीता को अपने अपोजिट में लेने के लिए मेकर्स को कहते थे. इस बारे में जब हेमा मालिनी को पता चला तो उन्होंने एक्शन ले लिया.

हेमा मालिनी ने अनीता को दी थी धमकी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी को जब इस बारे में खबर लगी तो वह काफी ज्यादा गुस्सा हो गई थी. उन्होंने इसके लिए धर्मेंद्र को काफी ज्यादा खरी खोटी सुनाई थी. यहां तक कि एक्ट्रेस अनीता को धर्मेंद्र से दूर रहने की धमकी भी दे डाली थी. हालांकि बाद में धर्मेंद्र खुद ही अनीता से दूर हो गए.

धर्मेंद्र संग रिश्ते पर बोलीं थी हेमा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव से भरी रही. एक इंटरव्यू के दौरान ड्रीम गर्ल ने धर्मेंद्र से शादी को लेकर यह भी कह दिया था कि वह कभी भी किसी को अपने प्यार के कारण दुखी नहीं करना चाहती थी. ना ही धर्मेंद्र को और ना ही उनकी पहली पत्नी को. इसी वजह से उन्होंने कभी भी उनकी जिंदगी में दखलंदाजी नहीं की है. यहां तक की हेमा मालिनी ने कभी भी धर्मेंद्र को उनकी पहली पत्नी और बच्चों से दूर नहीं किया.

Read more about: hema malini dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X