..................... शादी के बाद पति संग विदेशों में बस गयी हैं फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेसेस| After marriage, these actresses of film and TV industry have settled abroad| - Hindi Filmibeat

शादी के बाद पति संग विदेशों में बस गयी हैं फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेसेस

actresses-of-film-and-tv-industry-have-settled-abroad

बॉलीवुड में अपनी जगह बनानी कभी भी आसान नहीं रही है। दर्शकों की उम्मीदों पर हर कोई खड़ा नहीं उतर पाता है। लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस भी रही हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। सालों तक इन एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड पर राज किया है लेकिन जब इनके दिल पर राज करने वाला कोई मिल गया तो इनमें से कई एक्ट्रेसेस को अपना देश छोड़कर दूसरे देश में पति संग घर बसाना पड़ता है। इस लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जो शादी के बाद पति के साथ सेटल हो गयी और उन्होंने अपना देश छोड़ने के साथ-साथ बॉलीवुड में काम करना भी बंद कर दिया है। हाल ही में इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर का नाम भी जुड़ गया है जिनका शादी के बाद पति के साथ विदेश में बसने के चर्चे हैं। वहीं माधुरी दीक्षित जैसे इक्का-दुक्का नाम भी हैं, जो शादी के बाद पति संग विदेश में तो बसी लेकिन कुछ समय बाद अपने देश वापस लौट आयी और बॉलीवुड में फिर से सक्रिय हो गयी।

चलिए हम आपको उन नामों के बारे में बताते हैं जो शादी के बाद पति संग विदेश में ही बस गयी :

मुमताज :

मुमताज :

बीते दिनों की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। राजेश खन्ना, जितेंद्र के साथ दर्जनों फिल्मों में काम कर चुकी मुमताज को 'दो रास्ते', 'आपकी कसम', 'खिलौना', 'रोटी' जैसी फिल्मों में उनके यादगार किरदारों के लिए याद किया जाता है। बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ शादी के बाद मुमताज भारत छोड़कर लंदन चली गयी और वहीं बस गयी। मुमताज के पास ग्लोबल सिटीजनशिप हैं। उनके पास भारत और ब्रिटेन दोनों देशों की नागरिकता है।

मीनाक्षी शेषाद्री :

मीनाक्षी शेषाद्री :

80 और 90 के दशक में हिट फिल्मों में काम कर चुकी मीनाक्षी शेषाद्री के फैंस की संख्या कम नहीं है। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग टैलेंट के बदौलत मीनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया लेकिन करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया। इंवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से 1995 में शादी करने के बाद मीनाक्षी अमेरिका के टेक्सास में बस गयी।

सेलिना जेटली :

सेलिना जेटली :

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली फिल्मों में ज्यादा नाम नहीं कमा सकी लेकिन फैशन की दुनिया में उनके नाम का डंका बजता था। सेलिना ने साल 2011 में अमेरिकी बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की और अब वह अपने 3 बच्चों और पति के साथ अमेरिका में ही सेटल हो चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा :

प्रियंका चोपड़ा :

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया था। इसके बाद प्रियंका की लोकप्रियता धीरे-धीरे हॉलीवुड तक जा पहुंची और उन्हें हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए बुलाया जाने लगा। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात अमेरिकी सिंगर निक जोनस से हुई और निक से शादी करने के बाद प्रियंका लॉस एंजेलिस में बस गयी हैं।

प्रीति जिंटा :

प्रीति जिंटा :

बॉलीवुड की चुलबुली प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल खूब लुभाया था। प्रीति की इमेज हमेशा से ही एक चुलबुली एक्ट्रेस की रही है। प्रीति जिंटा ने साल 2016 में चुपके से अमेरिकी बिजनेसमैन जेन गुडइनफ के साथ शादी का फैसला ले लिया और बॉलीवुड और इंडिया छोड़कर वह लॉस एंजेलिस में बस गयी। हालांकि प्रीति आईपीएल में पंजाब किंग्स इलेवन की मालकिन हैं, इसलिए आईपीएल के समय वह भारत आती रहती हैं।

रंभा :

रंभा :

बॉलीवुड में गोविंदा और सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी रंभा ने जब शादी का फैसला लिया तो इसके साथ उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि देश भी छोड़ने का फैसला ले लिया। रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रकुमार संग शादी की। शादी के बाद रंभा टोरंटो शिफ्ट हो गयी। 3 बच्चों की मां बन चुकी रंभा अभी पति और अपने परिवार के साथ कनाडा में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X