400 करोड़ी ब्रह्मास्त्र के बाद ये मेगा बजट फिल्में भी रिलीज होने के लिए हैं तैयार

बॉलीवुड के साथ-साथ आज कल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आम तौर पर बड़े बजट की फिल्में बनायी जा रही हैं। ये फिल्में कभी बॉक्स ऑफिस पर सफल होती है और कई बार औंधे मुंह गिर जाती हैं। जैसे अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म 'पृथ्वीराज' और रणबीर कपूर स्टारर 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत कई सुपरस्टार्स से सजी फिल्म 400 करोड़ की लागत से बनी 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन ही दुनिया भर में 75 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाना शुरू कर दिया।

बहरहाल, 'ब्रह्मास्त्र' के बाद भी कई मेगा बजट की फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में खड़ी हैं-

पोन्नियिन सेल्वन :

पोन्नियिन सेल्वन :

त्योहारों के मौसम में ही ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। मणिरत्नम की इस पीरियड ड्रामा में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ही साउथ के सुपरस्टार विक्रम, कार्तिक शिवकुमार, जयम रवि, तृषा कृष्णन ने मुख्य भूमिकाएं निभायी है। फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये बताया जाता है।

पठान :

पठान :

करीब 4 साल बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान को कैमियो रोल में दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है।

आदिपुरुष :

आदिपुरुष :

रामायण की कहानी के आधार पर माइथोलॉजिकल फिक्शन फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं रावण का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म में माता सीता का किरदार कृति सेनन और लक्षमण का किरदार सनी सिंह निभाने वाले हैं। इस फिल्म का बजट भी करीब 400 करोड़ रुपये बताया जाता है।

टाइगर 3 :

टाइगर 3 :

बॉलीवुड में बन रही एक और बिग बजट की फिल्म है 'टाइगर 3'। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी दिखेंगे। बताया जाता है कि इस साल ईद पर अपने फैंस को भाईजान सलमान खान एक बार फिर से 'टाइगर 3' की ईदी देने वाले हैं। फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपये है।

बड़े मियां छोटे मियां 2 :

बड़े मियां छोटे मियां 2 :

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां 2' मेगा बजट की बन रही एक एक्शन फिल्म है। गौर करने वाली बात यह है कि इन दोनों स्टार्स की पिछली फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X