ब्रह्मास्त्र Box office बंपर ओपनिंग के बाद सलमान- अक्षय के साथ 5 हाई बजट फिल्मों पर लगा 400 करोड़ !
सिनेमाघर में बैक टू बैक कई बड़ी फिल्में रिलीज की तैयारी कर चुकी हैं। हालांकि बीते दिनों आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को हाई बजट फिल्म होने के बाद भी कमाई के लिहाज से 100 करोड़ के करीब का घाटा बताया जा रहा है। लेकिन इसी के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र सिनेमाघर में 300 करोड़ के बजट के साथ रिलीज हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आ रहा है कि ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ओपनिंग कमाई 30 करोड़ के करीब की हो सकती है। जिससे यह कयास लगा जा रहा है कि कंटेंट और वीएफएक्स के साथ दर्शक रणबीर कपूर की इस फिल्म के जरिए बॅालीवुड के लिए कमाई की बरसात कर सकते हैं । यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है।

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर को शिवा के रूप में और आलिया भट्ट को ईशा के रूप में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे 300 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनाया गया है।वैसे आने वाले दिनों में ब्रह्मास्त्र के बाद बैक टू बैक कई हाई बजट की फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं । जिनका बजट 500 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर चुका है। यहां देखिए इसकी पूरी लिस्ट।

पोन्नियिन सेलवन पार्ट वन
मणिरत्नम निर्देशितपोन्नियिन सेलवन पार्ट वन का ट्रेलर रिलीज के साथ इसकीतुलना बाहुबली से की जा रही है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, जयराम, शोभिताधूलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी अपना रंग जमाते हुए दिखाईदेंगे। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

आदि पुरुष
प्रभास की आदि पुरुष के बजट का शोर इसके निर्माण से पहले ही सुनाई दे रहा है। ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष रामायण से प्रेरित है। फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सनोन और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। 400 करोड़ के साथ इसकी गिनती हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म में की जा रही है। राम की भूमिका में प्रभास की पहली झलक देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

टाइगर 3 का बजट
हिंदी सिनेमा की चुनिंदा फिल्में ही ऐसी होती हैं जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर नाम टाइगर 3 का है। सलमान खान की टाइगर 3 का बजट 350 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

पठान का बजट
सलमान खान के बाद बारी आती है शाहरुख खान की। जीरो के बाद शाहरुख खान की बड़ी कमबैक फिल्म पठान मानी जा रही है। सलमान खान का कैमियो, हाई एक्शन, जॅान अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख खान का पर्दे पर जलवा पठान की सबसे बड़ी यूएसपी है। पठान का बजट 300 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है। यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी।

बड़े मियां छोटे मियां
अमिताभ बच्चन और गोविंदा की कॉमेडीरीमेक बड़े मियां छोटे मियां को एक्शनमें लपेट कर 300 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॅाफकी झलक पहले ही सामने आ चुकी हैं । दो एक्शन सुपरस्टार एक साथ पर्दे पर धूम मचाते हुए दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











