पांच छक्के जड़ने के बाद रिंकू सिंह के लिए एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट ने कह दी ऐसी बात... मच गया बवाल

इन दिनों देशभर में आईपीएल का खुमार लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिंकू सिंह ने जो यादगार पारी खेली है, उससे पूरे देश में खुशी की लहर है. शाहरुख खान की टीम को जीत के लिए आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्कों की दरकार थी, लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने लगातार पांच छक्के जड़ दिए, जिसके बाद रिंकू सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट ने रिंकू सिंह को लेकर एक ट्वीट किया है. जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए केंड्रा लस्ट ने कैप्शन में लिखा है कि रिंकू-द किंग
एडल्ट स्टार का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस ट्वीट को लेकर यूजेस काफी तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह ने काफी सुर्खियां बटोरी है.25 साल के रिंकू सिंह की अविश्वसनीय-अकल्पनीय पारी देश की सीमाएं लांग चुकी है. विदेशी क्रिकेटर और फैंस भी इस युवा बल्लेबाज की तारीफ में जमकर कसीदे गढ़ रहे हैं. इस लिस्ट में अमेरिकी पोर्न स्टार केंड्रा लस्ट का नाम अब शामिल हो चुका है. केंद्रीय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रिंकू सिंह के साथ फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की है. जो जमकर वायरल हो गई है.
आपको बता दें कि मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वेंकटेश अय्यर और कप्तान नितीश राणा ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन गुजरात के कप्तान राशिद खान ने 17 ओवर में हैट्रिक लेकर कोलकाता को हार की ओर धकेल दिया. अंतिम 6 गेंदों पर 29 रनों की जरूरत थी. उमेश यादव ने यश दयाल के ओवर की पहली गेंद पर 1 रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी. इसके बाद रिंकू ने 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार जीत दिला दी. रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए थे. रिंकू सिंह की शानदार पारी ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया भर में सुर्खियों में छाई रही. क्रिकेट दिग्गजों के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान समेत सुहाना खान, वीरेंद्र सहवाग, ईशान किशन और आर्यन खान ने रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है.तो वहीं अब इस लिस्ट में केंड्रा लस्ट भी शामिल हो गई.
गौरतलब है कि पिछले दिनों बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर लगे स्क्रीन में केंड्रा लस्ट के एडल्ट वीडियो चल गई थी. जिसके बाद केंड्रा ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी. अब यह एडल्ट स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की वजह से चर्चा में है. बता दें कि सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने थीं जब रिंकू सिंह ने कमाल कर दिखाया.


Click it and Unblock the Notifications











