कौन हैं भारत का मिस यूनिवर्स में प्रतिनिधित्व करने वालीं एडलिन कैस्टेलिनो? देखिए ग्लैमरस Pics और वीडियो
मिस यूनिवर्स 2020 का रविवार की रात फाइनल आयोजित हुआ जिसमें मैक्सिको की एंड्रिया मेज़ा ने मिस यूनिवर्स का 69वां खिताब अपने नाम किया। वहीं भारत की एडलिन कैस्टेलिनो टॉप 5 में जगह बनाकर भारत को गर्व महसूस करवाया। बेशक एडलिन कैस्टेलिनो मिस यूनिवर्स के खिताब से चूक गई हो लेकिन उनकी हॉट फोटो और वीडियो देखने के बाद आपका इस मॉडल पर दिल आ जाएगा।
एडलिन कैस्टेलिनो इस ब्यूटी पीजेंट की ट्रॉफी अपने नाम करने से कुछ कदम से चूक गई हों लेकिन वह खूबसूरती और ग्लैमरस के मामले में किसी से कम नहीं है। बेहद हॉट और खूबसूरत अवतार उनका सोशल मीडिया की तस्वीरों में देखा जा सकता है।

टॉप मॉडल में शुमार एडलिन कैस्टेलिनो ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड बिकिनी फोटो से लेकर साड़ी फोटो शेयर की हैं। जिसमें आपको वेस्टर्न से लेकर इंडियन लुक में वह नजर आएंगी। वह काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव है।
एडलिन कैस्टेलिनो ने मिस यूनिवर्स में न केवल अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाया बल्कि समझारी भी साबित की। कोरोना व लॉकडाउन पर ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर जमकर एडलिन की तारीफ हुई।

कौन हैं एडलिन कैस्टेलिनो
एडलिन का जन्म कुवैत में हुआ। लेकिन वह मूल रूप से भारत की रहने वाली हैं। उनके माता पिता का संबंध कर्नाटक से है।

कौन है मिस यूनिवर्स जीतने वाली सुंदरी बाला
मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मैक्सिको की मेजा ने जीता। जो कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करती हैं। मेज़ा ने मिस ब्राजील को शिकस्त देकर यह ताज जीता है।

एडलाइन कैस्टेलिनो जीत चुकीं ये टाइटल
22 साल की एडलाइन कैस्टेलिनो ने LIVA Miss Diva 2020 कॉन्टेस्ट इससे पहले जीता था। वह मॉडलिंग के साथ साथ सामाजिक कल्याणकारी संगठनों के साथ काम करती हैं।

LGBT समुदाय के लिए भी काम करती हैं
इतना ही नहीं, एडलिन महिलाओं और LGBT के अधिकारों के लिए भी काम करती हैं।

एक्टिंग में जाना चाहती हैं एडलिन
मीडिया ने जब एडलिन से एक्टिंग के करियर को लेकर सवाल कहा तो उन्होंने कहा कि अच्छे मौके मिले तो उन्हें एक्टिंग से कोई परहेज नहीं है। वरना वह बिजनेस में भी रुचि रखती है, इसी में उन्होंने ग्रेजुएशन भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











