जब हीरो बन पर्दे पर पहली बार उतरा ये एक्टर, 7 गुना ज्यादा हुई फिल्म की कमाई, हिल गया था बॉक्स ऑफिस

आदित्य रॉय कपूर काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे. लेकिन इसी के साथ बहुत कम लोग जानते हैं कि वह विद्या बालन के देवर लगते हैं. हालांकि आपको बता दें कि आदित्य का करियर कुछ खास नहीं चल पाया. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर दिया जिसके कारण हर कोई उनका दीवाना बन चुका है. उन्होंने अपने करियर में एक ऐसी दमदार और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देने वाली फिल्म थी जिसे आज तक लोग याद करते हैं.
आदित्य रॉय कपूर ने आशिकी 2 फ़िल्म से कमाई थी पॉपुलैरिटी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 10 साल पहले आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आशिकी 2 रिलीज की गई थी. जिसमें उन्होंने बतौर लीड एक्टर किरदार निभाया था. बता दें कि यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई राहुल राय की आशिकी फिल्म का सीक्वल बताया जाता है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की और इतना ही नहीं दर्शकों द्वारा भी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया.
फ़िल्म की स्टोरी देख फैन्स भी हुए इम्प्रेस
आशिकी 2 फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ में श्रद्धा कपूर लीड किरदार में नजर आई थी. दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को ऑडियंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था. इस फिल्म में आदित्य ने सुपरस्टार सिंगर राहुल जयकर का किरदार निभाया तो वही श्रद्धा ने आरोही केशव शिर्के का किरदार निभाकर काफी ज्यादा लोगों का दिल जीत लिया था. इस फ़िल्म में एक बेहतरीन लव स्टोरी दिखाई गई थी और आपको बता दें कि यह फिल्म 2013 की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई थी.
फ़िल्म ने बॉक्सऑफिस पर इकठ्ठी की 7 गुना ज़्यादा कमाई
इस फिल्म को मोहित सूरी के निर्देशन में बनाया गया था और आपको बता दें कि आशिकी 2 फिल्म सिर्फ और सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनी थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 7 गुना कमाई की. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया. साथ ही साथ उस साल की यह फिल्म सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ सितारों की एक्टिंग ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था.
आज भी फ़िल्म के गाने हैं पॉपुलर
आशिकी 2 फ़िल्म में कुछ गाने ऐसे भी हैं जो आज तक लोगों की ज़ुबान पर चढ़े हुए हैं. जैसे 'तुम ही हो', 'सुन रहा है', 'चाहू मैं या ना', 'मेरी आशिकी', 'भुला देना' गाने इस फ़िल्म में शामिल थे. ये एक बेहद ही रोमांटिक और इमोशनल कर देने वाली फ़िल्म है, जिसमे सिनेमा घरों में दर्शकों की आंखो को नम कर दिया था.


Click it and Unblock the Notifications











