आदित्य चोपड़ा नहीं ये हीरो था Rani Mukerji का पहला प्यार, बसाना चाहती थीं घर, एक गलती से टूटा रिश्ता

Rani Mukerji Abhishek Bachchan Affair: रानी मुखर्जी बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के चलते भी काफी पसंद की जाती है। हालांकि रानी मुखर्जी निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। एक वक्त हुआ करता था जब रानी मुखर्जी और बच्चन परिवार के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे। खबरों के अनुसार रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की भी शादी होने वाली थी।
बच्चन परिवार के बेहद करीब थी रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन ने साथ में बंटी और बबली, कभी अलविदा ना कहना, और युवा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि इससे पहले ही अभिषेक और करिश्मा की सगाई हुई थी। लेकिन जब यह रिश्ता टूटा तो रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन के काफी करीब आ गई थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी।
रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की इसलिए नहीं हो पाई शादी
रानी मुख़र्जी एक बंगाली है और इसी के चलते जया बच्चन भी उन्हें काफी पसंद किया करती थी। इसी के अलावा रानी मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ में भी कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन इसके बावजूद भी अभिषेक और रानी एक नहीं हो पाए। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह था की फिल्म 'ब्लैक' के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ में एक किसिंग सीन दिया था।
रानी मुखर्जी की एक गलती से जया बच्चन हुई नाराज
बताया तो यह भी जाता है की रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन के इस किसिंग सीन के चलते पूरी इंडस्ट्री में बवाल मच गया था। जया बच्चन भी इससे काफी ज्यादा नाराज थी और इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन ने भी इसके बाद में एक्ट्रेस से दूरी बना ली थी। हालांकि बाद में रानी मुखर्जी ने फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ में शादी की और आज वह अपने परिवार के साथ खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











