Karan Johar : रानी मुखर्जी-शाहरुख खान के इस इंटिमेट सीन पर करण जौहर से लड़ पड़े थे आदित्य चोपड़ा

aditya-chopra-fought-with-karan-johar-on-intimate-scene-of-rani-mukerji-shahrukh-khan

साल 2006 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का डायरेक्शन करण जौहर ने किया था। मल्टी स्टारर इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और किरण खेर मुख्य किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म को हीरू यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट हुई थी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बैकग्राउंड पर बनायी गयी यह फिल्म फैमिली ड्रामा थी। फिल्म में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के बीच कई इंटिमेट सीन भी फिल्माये गये थे। इन सीन्स को लेकर करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के बीच काफी बहस हुई थी। करण जौहर ने अपनी जिद्द की वजह से ही फिल्म में इन सीन्स को रखा था।

करण जौहर-आदित्य चोपड़ा में हो गयी लड़ाई :

फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में दो यंग जोड़ियों की कहानी है। एक जोड़ी शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की थी और दूसरी जोड़ी अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की थी। लेकिन फिल्म में दिखाया गया कि शाहरुख खान और रानी मुखर्जी में प्यार हो जाता है। दोनों ना सिर्फ एक-दूसरे लगातार मिलते-जुलते रहते हैं बल्कि दोनों अपने-अपने पार्टनर्स को धोखा भी देते हैं और दोनों के बीच कुछ इंटिमेट सीन्स भी होते हैं। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर आदित्य चोपड़ा को इसी बात पर ऐतराज होता है। वह करण जौहर से दोनों के बीच मिलने-जुलने वाले सीन्स तक ही फिल्म में रखने की बात करते हैं। आदित्य करण से उनके इंटिमेट सीन्स फिल्म में रखने से मना करते हुए कहते हैं ये सब भारतीय दर्शकों को पसंद नहीं आएगा। ये गलत है। हालांकि करण जौहर का अलग नजरिया था। इसी कारण दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हो गई थी।

कॉल कर भी किया था मना :

करण जौहर ने इस लड़ाई के बारे में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया। उन्होंने कहा, "मैं उस सीक्वेंस की शूटिंग कर रहा था, बर्फ से ढंके हुए लोकेशन पर मैं मौजूद था। तभी आदि (आदित्य चोपड़ा) ने मुझे फोन किया। आदि ने कहा- सुनो, मैं पिछले कुछ दिनों से इसके बारे में सोच रहा हूं, और यह बात दिमाग में बार-बार आ रही है कि हमें ये इंटीमेट सीन शूट नहीं करना चाहिए। मुझे लगता है कि भारत की जनता इसे अपनाएगी। इसलिए इस बारे में दोबारा सोचना चाहिए और ये सीन हटा देना चाहिए।" लेकिन करण जौहर जिद्दी स्वभाव के हैं। उन्होंने कहा, "मैं ऐसा था कि नहीं मुझे तो ये शूट करना है। यह कैसे संभव है कि आप रिलेशनशिप में हो और आपके बीच *** नहीं हुआ हो। हमारी बहुत बड़ी लड़ाई हुई। लेकिन मैं भी अड़ गया था। हालांकि बाद में मुझे लगा कि मुझे आदि की बात मान लेनी चाहिए थी। अगर ऐसा होता तो फिल्म को कुछ और दर्शकों का प्यार मिल जाता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X