Birthday Girl अदिति राव हैदरी : असल जिंदगी की राजकुमारी जो बनी बॉलीवुड में एक्ट्रेस

बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्ट्रेस को राजकुमारी बनते हुए देखा जाता है लेकिन क्या कभी आपने किसी राजकुमारी को बॉलीवुड में एक्ट्रेस बनते हुए देखा है! हम बात कर रहे हैं अदिति राव हैदरी की जो 28 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। अदिति राव हैदरी असल जिंदगी में हैदराबाद के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। सिर्फ अदिति ही नहीं बल्कि उनकी मां भी एक राजकुमारी थी। साथ-साथ अदिति का बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से भी खास रिश्ता है। अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'दिल्ली 6' से अदिति ने बॉलीवुड में अपना कॅरियर शुरू किया था। अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों ने अदिति ने अपने शादी-शुदा होने की बात छुपाई थी।

आइए बर्थडे स्पेशल में आपको बताते हैं अदिति राव हैदरी की जिंदगी में रिश्तों के इस उलझन की कहानी :

मलयालम फिल्मों से किया डेब्यू :

मलयालम फिल्मों से किया डेब्यू :

अदिति ने अपने शुरुआती कॅरियर में हिंदी नहीं बल्कि मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से डेब्यू किया था। यह साल 2006 की बात है। अदिति ने इसके बाद तमिल फिल्म 'श्रृंगारम' में काम किया। साल 2009 में अदिति ने बॉलीवुड में आने का मन बनाया और फिल्म 'दिल्ली 6' के एक छोटे से रोल से बॉलीवुड में अपना कॅरियर शुरू किया। अदिति की उसी साल फिल्म 'ये साली जिंदगी' आयी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब भी मिला। साल 2012 में अदिति 'मर्डर 3' में नजर आयी थी। अदिति ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया जिसमें 'रॉकस्टार','वजीर','लन्दन पेरिस न्यूयॉर्क','फितूर','पद्मावत' शामिल हैं।

शाही खानदान से है रिश्ता :

शाही खानदान से है रिश्ता :

अदिति राव हैदरी हैदराबाद के शाही खानदान की सदस्य हैं। वह 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे अकबर हैदरी की परपोती है। सिर्फ अदिति ही नहीं उनकी मां भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। अदिति की मां तेलंगाना के वनापर्थी के राजा रहे जे. रामेश्वर राव की बेटी है। तो इस तरह अदिति की मां भी राजकुमारी हुई। अदिति के माता-पिता ने लव मैरिज की थी लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। जब अदिति 2 साल की थी, तब दोनों अलग हो गये थे। अदिति ज्यादातर समय अपनी मां के साथ ही रही।

21 साल की उम्र में शादी और फिर तलाक :

21 साल की उम्र में शादी और फिर तलाक :

काफी कम लोगों को ही पता है कि अदिति राव हैदरी ने महज 17 साल की उम्र में ही एक्टर सत्यदीप मिश्रा को डेट करना शुरू कर दिया था। 21 साल की उम्र में दोनों ने शादी कर ली लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और 25 साल की उम्र में अदिति ने सत्यदीप से तलाक ले लिया। अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों में अदिति ने अपनी शादी की बात छुपाई थी। हालांकि बाद में इस बारे में सबको पता चल गया था।

आमिर खान की रिश्तेदार है अदिति :

आमिर खान की रिश्तेदार है अदिति :

अदिति राव हैदरी ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि वह सिंगिंग और क्लासिकल डांसिंग में भी पारंगत है। अदिति ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन की अपनी पढ़ाई पूरी की थी। क्या आपको पता है कि अदिति आमिर खान की रिश्तेदार लगती हैं। दरअसल अदिति और आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव आपस में कजिन हैं। दोनों ममेरी बहनें हैं। इस तरह अदिति आमिर खान की साली हुई।

सिद्धार्थ को कर रही हैं डेट :

सिद्धार्थ को कर रही हैं डेट :

अगर निजी जीवन की बात की जाए तो अदिति राव हैदरी अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। दोनों ने साथ में तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' में काम किया था जो पिछले साल रिलीज हुई थी। पिछले साल दोनों ने एक-दूसरे के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक-दूसरे के लिए क्यूट सा नोट भी लिखा था। दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है। हालांकि सिद्धार्थ ने मीडिया को उनके निजी जीवन में ताकाझांकी ना करने की चेतावनी भी दे दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X