डॉक्टर बनना चाहती थी ये हसीना, फिल्मों में अपनी शर्तों पर किया काम, बोलीं- कंप्रोमाइज कर लेती तो आज...

Aditi Govitrikar Casting Couch Experience: मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल अदिति गोवित्रिकर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी सुर्खियों में रही। बता दे कि उनका मॉडलिंग करियर सक्सेसफुल साबित हुआ और फिल्म इंडस्ट्री में वह कुछ खास एक्टिव नहीं है। हालांकि खुद उन्होंने इसके पीछे का कारण बताया और बताया कि वह थोड़ा परेशान कर देने वाला है।
अदिति गोवित्रिकर ने मिसेज इंडिया का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग में सक्सेस हासिल की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन यहां पर उन्हें संघर्षों का सामना करना पड़ा। जिस पर उन्होंने बात करते हुए कहा कि "मेरे साथ एक अच्छी बात यह थी कि मैं कभी एक्ट्रेस या मॉडल बनना नहीं चाहती थी।"
अदिति गोवित्रिकर ने इस पर आगे कहा कि "मैं हमेशा से ही डॉक्टर बनना चाहती थी और मैं अपने करियर पर फोकस भी कर रही थी। इसी बीच ग्लैडरैग्स में मैंने हिस्सा लिया और उसकी वजह से 1 साल के लिए मैंने मेडिकल से ब्रेक लिया। मैं इस इंडस्ट्री में काम करने को लेकर मजबूर नहीं थी। मैंने इसमें कोई प्रेशर भी नहीं लिया।"
अदिति गोवित्रिकर ने आगे कहा कि "मैं यहां पर किसीको खुश करने के लिए नहीं आई थी और अगर कोई मुझसे ठीक से बात नहीं करता तो मैं फौरन वहां से चली जाती। मेरी प्राथमिकता मॉडलिंग की और मैं अपने करियर का एक लंबा वक्त इस फील्ड को दिया। यहां की खासियत है कि यहां पर मर्दों की तुलना में लड़कियों का वर्चस्व बहुत ज्यादा था।"
फार्मर मिसेज इंडिया अदिति गोवित्रिकर ने आगे कहा कि "मैं गर्व से यह कह सकती हूं कि मॉडलिंग में लड़कियां राज करती है। लेकिन बॉलीवुड की राह मेरे लिए इतनी आसान नहीं रही। मैं वहां पर सहज नहीं हो पाई। अगर आप देखे तो मैंने इतने लंबे फिल्मी करियर में कुछ ही फिल्मों में काम किया। इस दौरान मुझे कई बार कास्टिंग कार्ड का सामना करना पड़ा।"
अदिति गोवित्रिकर ने कास्टिंग काउच को लेकर बात करते हुए आगे कहा कि "मेरे पास में बहुत सारे ऑप्शन थे और इसीलिए मैंने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया। लेकिन उसे हादसे ने मेरे अंदर डर पैदा कर दिया। मुझे बहुत बड़ी फिल्म का ऑफर आया और अगर मैं कंप्रोमाइज करती तो शायद आज ए लिस्टर एक्ट्रेस बन जाती। उसे हादसे के चलते में ट्राॅमाटाइज हो गई थी। मुझे कोई पछतावा नहीं है कि मैं उसे ऑफर को ठुकराया।"


Click it and Unblock the Notifications











