फ्लॉप फिल्मों के चट्टे पर बैठीं हैं कृति सैनन.. जानकी के रोल पर भी फेरा पानी, फिर भी कमाई पर नहीं हैं कोई असर

कृति सेनन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है. बता दें कि इस फिल्म में कुछ ऐसे अच्छा पुरी डायलॉग बोले गए हैं जिसको लेकर फैंस भी काफी ज्यादा भड़के हुए हैं. इस फिल्म में कृति सेनन ने माता सीता का किरदार निभाया तो वही प्रभास में श्री राम का किरदार निभाया. लेकिन जैसे ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई वैसे ही विवादों में घिर गई. कुछ राज्य में तो लोगों ने इस फिल्म को बैन करने की भी मांग उठा दी है. लेकिन इसी बीच आज हम आपको कृति सेनन की नेटवर्थ और फिल्मी करियर के बारे में बताने वाले हैं.
कृति सेनन की नेटवर्थ
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृति सेनन इन दिनों बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं. अगर हम कृति सेनन की नेटवर्थ की बात करते हैं तो आपको बता दें कि Caknowledge की एक रिपोर्ट के अनुसार कृति सेनन की कुल नेटवर्थ तकरीबन 5 मिलियन डॉलर है. अगर हम इंडियन करेंसी में देखें तो 39 करोड़ रुपए के बराबर होगी. बता दें क्या कृति सेनन ज्यादातर कमाई एक्टिंग से ही करती हैं.
एक फिल्म के लिए करती है तीन करोड़ का चार्ज
अगर हम कृति सेनन के बीच की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक फिल्म के लिए तकरीबन 3 करोड़ का चार्ज करती हैं. इसी के साथ-साथ कई बड़े ब्रांड के लिए भी वह एडवर्टाइजमेंट करके करोड़ों की कमाई कर लेती हैं. कृति सेनन एक ब्रांड एंडोर्समेंट से साल में 2 करोड रुपए कमा लेती है. इतना ही नहीं उनके ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो 15 ब्रांडों का है. जिसमें व्हर्लपूल एयर कंडीशनर और टाइटन रागा जैसे नाम भी शामिल हो रखे हैं.
कृति सेनन का वर्क फ्रंट
लेकिन अगर हम कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने 2014 में तेलुगु फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. लेकिन अब तक वह तकरीबन दो दर्जन फिल्मों से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है. लेकिन कृति सेनन की हाल ही में आई फिल्म आदि पुरुष के साथ-साथ शहजादा, बच्चन पांडे और भेड़िया जैसी फिल्में फ्लॉप हो गई थी.


Click it and Unblock the Notifications