जिस घर में हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत... अब उसी घर में शिफ्ट हो रही है बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस

बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. लेकिन आपको बता दें कि वह मुंबई के बांद्रा में स्थित जिस घर में रहा करते थे कथित तौर पर अब फिल्म इंडस्ट्री की ही एक मशहूर अभिनेत्री ने उसको खरीद लिया है. कुछ मीडिया खबरों के अनुसार 'द केरल स्टोरी' में नजर आई एक्ट्रेस अदा शर्मा ने सालों से खाली पड़े हुए सुशांत सिंह राजपूत के इस घर को खरीद लिया है. हालांकि अभी तक इस बात को लेकर अदा शर्मा की तरफ से कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. दरअसल पैपराजी द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर इस प्रॉपर्टी डील का दावा किया गया. सुशांत सिंह राजपूत का यह वही घर है जिसमें 14 जून साल 2020 को उनका शव वहां से बरामद हुआ था.
एक्ट्रेस की तरफ से नहीं की गई है कोई भी पुष्टि
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अपनी मौत होने से पहले सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित सी फेसिंग लग्जरी घर में रेंट पर रहा करते थे. लेकिन उनके निधन के बाद में प्रॉपर्टी के मालिक की मुसीबत बढ़ गई और उस फ्लैट में कोई भी किराए पर रहने को तैयार नहीं हुआ. नहीं उस फ्लैट के लिए कोई भी खरीदार मिल. एक पैपराजी का ये भी कहना है कि अदा शर्मा ने मोंट ब्लैक अपार्टमेंट में फ्लैट खरीद लिया है. लेकिन टेलीचक़्कर की एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उसने अदा शर्मा की टीम से संपर्क किया था और यह पुष्टि की थी कि यह खबर पूरी तरीके से सच है. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी इस पर आधिकारिक तौर पर बयान शामिल नहीं आया है कि ये वही फ्लैट या घर है. जिसमें सुशांत सिंह राजपूत रहते थे और उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदी है या फिर किराए पर ली हुई है.
अदा शर्मा के अपार्टमेंट खरीदने पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यह अपार्टमेंट खबरों में आ गया था और घर का किराया भी बढ़ा दिया गया. कई लोगों ने इस घर को खरीदने में इंटरेस्ट दिखाए. पोर्टल ने अदा के फ्लैट खरीदने की रिपोर्ट भी इंस्टाग्राम पर शेर की और इस पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्योंकि केवल फिल्म इंडस्ट्री का मेहनती आउटसाइडर ही वहां पर रहने से नहीं डरेगा. एक और यूजर ने कमेंट करते हुए एक्ट्रेस के लिए लिखा कि ओएमजी, आप निडर और बहुत ही बहादुर हो. किसी के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद में यह खबरें भी सामने आई थी कि वह अपने दो फ्लोर के सी फेसिंग अपार्टमेंट के लिए हर महीने कथित तौर पर 4.5 लाख रुपए रेंट के तौर पर देते थे.


Click it and Unblock the Notifications