1..2..नहीं पूरे 7 एक्ट्रेस पर किया गया विचार..लेकिन प्रभास के लिए अब तक कोई नहीं
एक्ट्रेसेस जो प्रभास की आने वाली फिल्म साहो के लिए जिन जिन एक्ट्रेसेस पर लीड रोल के लिए विचार किया गया।
बाहुबली 2 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उनके पास स्क्रिप्ट और ऑफर्स की भरमार है लेकिन वो पूरा ध्यान फिलहाल अपनी अगली फिल्म साहो को देना चाहते हैं। ये प्रभास की आदत है कि वो एक बार में एक फिल्म करते हैं और उसमें जी जान लगा देते हैं।
[SHOCK.. शाहरूख के नाम पर.. बिक रही है सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ]
साहो का प्रभास के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । जुलाई से फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी लेकिन एक बात जो अबतक आश्चर्यचकित करती है वो ये कि अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है। जी हां लगातार कई एक्ट्रेसेस का नाम आ रहा है लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी की घोषणा नहीं हुई है।

कल ही खबर आई थी कि साहो के मेकर्स प्रभास के ऑपोजिट सोनम कपूर को कास्ट करना चाहते थे और उन्होंने सोनम कपूर को मीटिंग के लिए भी बुलाया लेकिन बाद में मीटिंग की तारीख नहीं दी। जाहिर है प्रभास आज की तारीख में भारत के सबसे बड़े स्टार बन कर उभरे हैं और उनके लिए एक्ट्रेस खोजना आसान नहीं है।
आपको जानकर हैरानी होगी की एक..दो नहीं बल्कि सात एक्ट्रेसेस पर विचार किया गया लेकिन फिर भी साहो की टीम प्रभास के ऑपोजिट किसी को कास्ट नहीं कर पा रही है। आप भी देखिए लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications