शर्मीली अदाओं और रोमांस से इस हीरोइन ने सुपरहिट कराई है कई फिल्में, मूछों में देख घूमा लोगों का दिमाग

asha parekh

टॉप एक्ट्रेस में शुमार आशा पारेख आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है. आशा पारेख ने कई बड़े सुपर स्टारों के साथ काम किया है. 60 और 70 के दशक में आशा पारेख को लोगों ने सर आंखों पर बिठा कर रखा था. जमाना बदला तो धीरे-धीरे नई नई अभिनेत्रियों ने दिलों पर राज करना शुरू कर दिया लेकिन आज भी आशा पारेख का नाम आते ही लोगों को उनके चुलबुले अंदाज याद आ जाते हैं.

आपने पहचाना मूछों वाली अभिनेत्री को

इन दिनों सोशल मीडिया पर आशा पारेख की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में आशा पारेख मूछों के साथ दिखाई दे रही है. लोगों को उन्हें पहचानने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है.

आशा पारेख को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए खूब संघर्ष करना पड़ा था. लेकिन जब अभिनेत्री को पहचान मिल गई तब 60 70 के दशक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से आशा पारेख एक थी. आशा पारेख ने बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. बाद में आशा ने कई फिल्में की लेकिन सभी फ्लॉप हो गई. 16 साल की उम्र में उन्होंने एक बार फिर से कम बैक करने का सोचा. शम्मी कपूर के साथ आशा 'दिल देके देखो' में नजर आई जो उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हुई जिसके बाद आशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

आशा पारेख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी ऑनस्क्रीन छवि कुछ ऐसी बन गई थी कि पुरुष उनसे बात करने से भी डरने लगे थे. आशा ने कहा था कि असल जिंदगी में पुरुष उनकी तारीफ करने से हिचकते हैं, इतना ही नहीं वह उनसे बात करने से भी कतराते हैं. आशा पारेख ने बताया कि जब उन्होंने 'अच्छा तो हम चलते हैं' गाने के लिए सफेद शरारा पहना था, तब उनके डायरेक्टर थे ओम प्रकाश साब ने कहा था कि तुम बहुत अच्छी लग रही हो. आशा पारेख ने बताया कि डायरेक्टर को वह इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए भी वैसा ही सफेद शरारा खरीदा था. बता दें कि एक समय में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा पारेख आज अकेलेपन से जूझ रही है.

पहली नजर में इस शख्स को दिल दे बैठी थी आशा पारेख

अपनी बायोग्राफी में आशा पारेख ने एक बात का खुलासा किया था कि वह सारी उम्र एक ही शख्स से प्यार करती है, लेकिन वह धर्मेंद्र तो बिल्कुल नहीं है. आशा ने बताया कि वह पहली ही नजर में फिल्म निर्माता नासिर हुसैन को दिल दे बैठी थी लेकिन वह पहले से शादीशुदा थे. नासिर के पहले से शादीशुदा होने के कारण उन्होंने कभी उनसे शादी के बारे में नहीं सोचा क्योंकि वह किसी का घर नहीं तोड़ना चाहती थी. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आशा पारेख और नासिर हुसैन की दोस्ती को लेकर खूब चर्चा थी लेकिन कभी किसी पर खुलकर बात नहीं की.

अब आशा पारेख फिल्मी नहीं करती है लेकिन वह अक्सर अवॉर्ड शो टीवी रियलिटी शो और फिल्मी फंक्शंस में जरूर दिखाई देती है.

More from Filmibeat

Read more about: asha parekh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X