SUPERHIT: सलमान नहीं.. इस मामले में ज्यादा लकी हैं शाहरूख खान!
[फीचर] सलमान खान बॉलीवुड में 'गॉडफादर' माने जाते हैं। सलमान कई नए चेहरों को लेकर बॉलीवुड में आए हैं। जिनमें से कुछ आज के सुपरहिट नाम हैं, जबकि कुछ गायब ही हो गए। खैर, फिल्मों की लिस्ट देखें तो नए चेहरों को हिट कराने में कहीं न कहीं सलमान खान से ज्यादा सफल शाहरूख खान रहे हैं।
जी हां, दीपिका पादुकोण हों या शिल्पा शेट्टी.. शाहरूख खान के साथ जिन एक्ट्रेसस ने भी डेब्यू किया है, उनमें से ज्यादातर सुपरहिट रहीं हैं। वहीं, जबकि सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेसस के हाथों भले ही पहली फिल्म 100 करोड़ की हो, लेकिन फिर बॉलीवुड में उनकी नैया डूब ही जाती है।
'शाहरूख खान मेरे फेवरिट को-स्टार हैं....'
भाग्यश्री हों, भूमिका चावला, जरीन खान या स्नेहा उलाल.. सलमान खान के साथ डेब्यू के बाद इनके हाथों बस इक्की दुक्की फिल्में ही लगीं। शायद इसका कारण यह भी हो सकता है कि सलमान खान की फिल्में मुख्य तौर पर खुद दबंग खान पर फोकस होती हैं, ऐसे में किसी का ध्यान एक्ट्रेस पर जाता ही नहीं।
बहरहाल, इस साल शाहरूख खान के साथ दो नई एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। रईस में दिखेंगी माहिरा खान, जबकि फैन में होगीं वलूचा डिसूजा।
बहरहाल, यहां देंखे एक्ट्रेसस की लिस्ट, जिन्होंने शाहरूख खान के साथ किया है डेब्यू-


Click it and Unblock the Notifications

