इस एक्ट्रेस ने एक, दो नहीं बल्कि पांच शादियां कीं, फिर भी रह गईं अकेली, गरीबी में हुई मौत

meena shorey

बॉलीवुड में कई एक्टर्स को प्यार हुआ लेकिन उनका प्यार वैसे ही वापस नहीं आया। कुछ एक्टर्स को प्यार हुआ और फिर उन्होंने अपने हमसफर से शादी कर ली और अब खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किशोर कुमार की चर्चा अक्सर उनकी 4 शादियों को लेकर होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी एक्ट्रेस भी थीं जिसने अपने जीवन में 5 बार शादी की लेकिन फिर भी जिंदगी के आखिरी पलों में वो अकेली रह गईं।

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब के रायविंड में हुआ था। जब उनकी बड़ी बहन की शादी मुंबई के एक अच्छे घर में हुई तो यह एक्ट्रेस अपनी बहन के साथ मुंबई आ गईं। उस वक्त उनका नाम खुर्शीद जहां था। लेकिन, भाग्य ने अप्रत्याशित मोड़ तब लिया जब सोहराब मोदी ने उन्हें अपनी फिल्म 'सिकंदर' के लॉन्च पर देखा और उन्हें 'सिकंदर' में तक्षशिला राजा की बहन 'आंबी' के रूप में फिल्म में सहायक भूमिका की पेशकश की और उन्हें नाम दिया मीना।

जब 'सिकंदर' सफल रही, तो रूप के शोरी ने मीना को 'शालीमार' में काम करने की पेशकश की और महबूब खान ने उन्हें 'हुमायूं' में काम दिया। इसके अलावा उन्हें और भी कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इसी बीच मीना को एक नोटिस मिला, जो सोहराब मोदी ने भेजा था। इसमें लिखा था कि मीना ने उनके साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और इसलिए वह तब तक कोई और फिल्म साइन नहीं कर सकतीं।

कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के बाद, मीना को मुआवजे के रूप में 3 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया था। आख़िरकार उन्होंने मोदी की पत्नी मेहताब की मदद लेकर, मोदी द्वारा मांगी गई धनराशि को कम करके 30,000 रुपये करवाकर खुद को कॉन्ट्रैक्ट से मुक्त कर लिया।

बताया जाता है कि मीना ने पांच शादियां कीं। मीना की पहली शादी अभिनेता-निर्माता-निर्देशक जहूर राजा से हुई थी। 'सिकंदर' की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया। मीना की दूसरी शादी अभिनेता और सह-कलाकार अल नासिर से हुई। 40 के दशक के मध्य में वह उनसे अलग हो गईं और अल नासिर ने एक्ट्रेस वीना से शादी कर ली।

मीना की तीसरी शादी रूप के शौरी से हुई जो 1956 तक चली। अपने पूरे जीवन में, मीना को उनके तीसरे पति - मीना शौरी के नाम से जाना गया। पाकिस्तान की यात्रा के बाद दोनों अलग हो गए जब मीना ने वहीं रहने का फैसला किया जबकि रूप शौरी भारत लौट आए। मीना की चौथी शादी पाकिस्तानी फिल्म सिनेमेटोग्राफर और फिल्म निर्माता रजा मीर से हुई और पांचवीं शादी 'जमालो' में उनके सह-कलाकार असद बुखारी से हुई। मीना की एक शादी से दो बेटों सहित तीन बच्चे थे। बाद में उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया।

शुरुआत में सफलता का स्वाद चखने और एक आशाजनक करियर के बावजूद, मीना शौरी के अंतिम दिनों में, वह एक-एक पैसे के लिए मोहताज हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1974-75 से लेकर एक दशक से अधिक समय तक आर्थिक संकट का सामना करने के बाद, मीना ने 9 फरवरी, 1989 को पाकिस्तान में अंतिम सांस ली। अपने अंतिम समय में मीना के साथ उनके पांच पतियों में से एक भी मौजूद नहीं था और मीना के अंतिम संस्कार सहित उनकी मृत्यु के बाद की जाने वाली सभी व्यवस्थाएं चंदा इकट्ठा करके की गईं।

Read more about: meena shorey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X