हिल गए अक्षय कुमार से Khan तक, इस एक्ट्रेस ने शुरू किया MeToo मूवमेंट, हुए ताबड़तोड़ खुलासे
इन दिनों पूरा बॉलीवुड #MeToo मूवमेंट के चलते हिल गया है। आए दिन इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे चौंकाने वाली घटनाओं का खुलासा हो रहा है कि सब यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं काफी सालों से चुप बैठी एक्ट्रेसेस भी आज इस अभियान के चलते बोलने की हिम्मत जुटा पा रही हैं। जिसके चलते कई बड़े स्टार्स की पोल खुल रही है। अब तक इस मामले में कुल 10-12 से भी ज्यादा नाम सामने आ चुके हैं। कुछ ने माफी मांग ली तो कुछ अभी भी खुद को बेकसूर साबित करने पर डटे हुए हैं। बॉलीवुड में ये बयार शुरू हुई एक एक्ट्रेस की वजह से।
[अजय देवगन से सलमान तक, इस फॉर्मूल से 10 सुपरस्टार हो गए ब्लॉकबस्टर, अब नए हीरो की बारी]
हालांकि ये कहना ठीक नहीं होगा क्योंकि #MeToo मूवमेंट के चलते पहले भी इक्का-दुक्का एक्ट्रेस बोल चुकी चुकी हैं लेकिन आज इस मूवमेंट ने पहली बार पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है.. और ये सब हुआ है एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के जबरदस्त खुलासे के बाद। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और गणेश आचार्या पर हैरासमेंट के आरोप लगाए। 10 साल पहले हुई इस घटना पर उन्होंने पहले भी बोला था और एक बार फिर से आवाज उठाई। तनुश्री ने अपनी बात को इतनी मजबूती से रखा कि उन्हें चारों तरफ से सपोर्ट मिला।

जिसके बाद तनुश्री को मिलते सपोर्ट को देखते हुए बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस बोलने के हिम्मत जुटा पाईं और अपनी-अपनी भयावह कहानी लेकर सामने आईं। एक्ट्रेसेस के खुलासों में आलोक नाथ, विकास बहल, साजिद खान, सुभाष घई और वरुण ग्रोवर जैसे नामों का खुलासा हुआ है।
तनुश्री ने अपने बयान में अक्षय कुमार और रजनीकांत का नाम भी लिया था। उन्होंने कहा था कि अक्षय और रजनीकांत जैसे स्टार्स को हैरासमेंट के आरोपियों के साथ काम नहीं करना चाहिए। वहीं शायद देर से ही सही अक्षय को ये बात समझ आ गई और हाल ही में उन्होंने साजिद खान की फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानिए बॉलीवुड को हिला कर रख देने वाली इस एक्ट्रेस के बारे में कुछ हैरान कर देने वाली बातें-


Click it and Unblock the Notifications