जब इस हसीना ने देव आनंद के शादीशुदा प्रपोजल को किया रिजेक्शन, एक्टर ने गुस्से में कह डाली ऐसी बात

dev anand suraiya

Suraiya Rejected Dev Anand Marriage Proposal: बॉलीवुड में हैंडसम हीरो कहे जाने वाले देव आनंद ने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक वक्त हुआ करता था जब देव आनंद के लोग परता के चलते लड़कियां उन पर फिदा होने पर मजबूर हो जाती थी। देव आनंद का दिल उस समय की टॉप अभिनेत्री सुरैया से लग गया था। हालांकि दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। वह भले ही देव आनंद से प्यार करती थी और इसके बावजूद उन्होंने एक्टर का प्रपोजल ठुकरा दिया।

दरअसल आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान सुरैया ने देव आनंद के साथ अपनी प्रेम कहानी को साझा किया। उन्होंने बताया कि वह और देव साहब एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। लेकिन वह दुनिया की नजरों से बचना चाहते थे और दूसरी तरफ सुरैया की नई इस रिश्ते की पूरी तरह से खिलाफ थी। शूटिंग के वक्त भी उनकी नानी हमेशा उनके साथ रहा करती थी जिससे की एक्ट्रेस देव साहब से बात ना कर सके।

इसी के चलते सुरैया भी हर शुक्रवार की रात को देव आनंद से टेलीफोन पर बात करती थी। दोनों ने साथ में तकरीबन सात फिल्मों में काम किया। इसी के चलते दोनों के बीच बे इंतेहा प्यार बढ़ता चला गया। पर्दे पर भी देव आनंद और सुरैया की जोड़ी दर्शकों को पसंद आने लगी। सुरैया ने बताया कि उनकी नानी इंटर कास्ट मैरिज के खिलाफ थी और उन्होंने धमकी दे डाली थी कि अगर यह शादी हो गई तो दोनों को गिरफ्तार करवा देंगी।

इसी के चलते सुरैया भी देव साहब से शादी नहीं कर पाई। देव आनंद ने यही कहा था कि वह सुरैया से सिर्फ प्यार चाहते हैं। इसीलिए धर्म बीच में नहीं आएगा। हालांकि दूसरी तरफ इस रिश्ते के टूटने की खास वजह करियर को भी बताया जाता है। देव आनंद ने यह कह दिया था की शादी होने के बाद सुरैया को एक्टिंग करियर छोड़ना होगा। इसीलिए अभिनेत्री नहीं चाहती थी की शादी की वजह से उनका सक्सेसफुल करियर खत्म हो जाए। इसीलिए उन्होंने एक्टर का रिश्ता ठुकरा दिया।

सुरैया ने एक इंटरव्यू के दौरान इन सभी बातों पर जिक्र करते हुए कहा था कि "कई सारी वजहों के चलते यह रिश्ता कामयाब नहीं हो सका। इसकी सबसे बड़ी वजह यही थी कि मुझे देव साहब पर तो भरोसा था लेकिन खुद पर तो बिल्कुल नहीं था। मैं पूरी तरह से कंफ्यूज हो गई थी। जब मैं देव साहब का रिश्ता ठुकरा दिया तो उन्होंने मुझे कायर कहा था। मुझे ऐसा लगता है कि शायद मैं कायर ही थी और ऐसा भी हो सकता है कि यह हमारी किस्मत थी।"

More from Filmibeat

Read more about: dev anand suraiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X