अश्लील कॉल ही नहीं..बॉलीवुड सेलेब्स को ऐसी धमकियां मिलती हैं!
पूर्व अभिनेत्री सोनू वालिया को फोन पर धमकी मिली है। उन्हें फोन पर अश्लील वीडियो और मैसेज भी भेजे गए हैं। सोनू ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। वहीं बॉलीवुड में ऐसे मामले पहले भी देखने को मिले हैं। कई
हाल ही में आलिया भट्ट और महेश भट्ट को धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद अब पूर्व अभिनेत्री सोनू वालिया को फोन पर अश्लील कॉल और मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। सोनू ने मामले की शिकायत की है। सोनू ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि वे काफी समय से ऐसे कॉल को इग्नोर कर रही थीं, जिसके चलते ये मामला बढ़ता ही जा रहा था।
उन्होंने अज्ञात शख्स के खिलाफ अश्लील फोन कॉल्स और वीडियो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। 53 वर्षीय अभिनेत्री सोनू की शिकायत पर मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
[SHOCK: तो अमिताभ बच्चन नहीं.. इस सुपरस्टार के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा!]
उन्हें पिछले एक हफ्ते से अश्लील विडियो और भद्दे फोन कॉल्स आ रहे थे।सोनू फिल्म खून भरी मांग फिल्म से काफी चर्चाओं में आई थीं। उन्होंने हेमा मालिनी की फिल्म 'दिल आशना है' में भी काम किया है। इस फिल्म में शाहरुख
खान भी थे। इसके बाद वो बड़े पर्दे से गायब हो गईं। हालांकि वे कुछ टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
वहीं सोनू को ऐसे कॉल आने का मामला नया नहीं है। कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों को अलग-अलग तरीकों से फोन पर परेशान करने का मामला सामने आ चुका है। पढ़ें किन स्टार्स को आ चुके हैं ऐसे कॉल्स-


Click it and Unblock the Notifications











