B'Day Spcl: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, ताबड़तोड़ अवॉर्ड्स, 44 साल से सुपरस्टार
Recommended Video

एक एक्ट्रेस जिन्होंने सालों-साल बॉलीवुड में अपनी धाक जमाए रखी। इन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में इंडस्ट्री के नाम की हैं। इनकी फिल्में जितनी शानदार थीं वो खुद भी उतनी ही खूबसूरत हैं। 4 दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहीं ये एक्ट्रेस आज भी स्क्रीन पर आ जाएं तो बस सबकी नजरें थम जाती हैं। उनके टैलेंट ने एक दौर में ऐसा जादू चलाया था कि उनके आगे बड़े-बड़े हीरो भी फेल थे।
[सलमान को हो चुके अब अक्षय कुमार की बारी, पहली बार 500 करोड़ी फिल्म का मजाक]
जी हां..हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी की जो आज पूरे 68 साल की हो गई हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अब एक्का-दुक्का फिल्म करने वाली शबाना 70, 80 और 90 के दशक में इंडस्ट्री में छाई रहीं। वो फिल्मों में आने से पहले साइकोलॉजी में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल कर चुकी थीं।

फिल्मों के साथ शबाना अनिल कपूर के टीवी जासूसी शो '24' में भी काम कर चुकी हैं। वैसे शबाना की दूसरी पहचान गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी के तौर पर भी है।
जावेद अख्तर और शबाना आजमी की जोड़ी बॉलीवुड की खास जोड़ियों में गिनी जाती है, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि शादी से पहले शबाना का नाम फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ भी जुड़ा था। तो इसी बात पर आगे जानें उनके बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications