Rekha Birthday: रेखा की खूबसूरती देख आप भी कहेंगे दिल क्या है आप मेरी जान लीजिए, बेस्ट तस्वीरें
बॉलीवुड की उमराव जान रेखा आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा की खूबसूरती इसी से बयान होती है कि आज भी जब वह किसी महफिल का हिस्सा बनती हैं तो कैमरे की नजर उन पर से हटती नहीं है।
उनकी सदाबहार खूबसूरती को देखना बॅालीवुड के हर जनरेशन के लिए सुखद अहसास होता है। फिर चाहे वह कोई टीवी शो हो या फिर कोई पुरस्कार समारोह। रेखा जब साड़ी में आती है तो फिर क्या कहना, दर्शक से लेकर वर्तमान के सभी सुपरस्टार्स की नजर उन पर से हटती नहीं। बॅालीवुड की रियल ब्यूटी रेखा का सफर 15 साल की उम्र से शुरू हुआ।

175 से अधिक फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया। हालांकि उनकी जिंदगी में प्यार कामयाब नहीं हो पाया। लेकिन इस उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से उन्होंने साबित कर दिया है कि खुद को प्यार करना क्या होता है।
रेखा का व्यक्तित्व बताता है कि अपने आप को अहमियत देने से उम्र के हर पड़ाव को हौसले से जिया जा सकता है। चलिए फिर आज इस मौके पर रेखा की उन बेस्ट तस्वीरों पर नजर डाली जाए, जिसे देखकर आप भी कह देंगे दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए।


Click it and Unblock the Notifications