Rekha Birthday: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, छुपी कई गहरी कहानियां, जानें 10 दिलचस्प किस्से
बॉलीवुड में यूं तो खूबसूरत एक्ट्रेसेस की भरमार हैं लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनके आगे आज भी सारी एक्ट्रेस फीकी पड़ जाती हैं। शायद यही कारण है कि उन्हें बॉलीवुड की टाइमलेस ब्यूटी कहा जाता है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस रेखा की.. आज बॉलीवुड की उमराव जान अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं और आज भी वे इतनी खूबसूरत हैं कि किसी ईवेंट पर पहुंच जाएं तो बस कैमरे उन्हें ही घूरते नजर आते हैं।
[3Years: सुपरस्टार का गुजर गया जमाना, बुरी तरह Flop हुआ कमबैक, फैंस भी नहीं बचा पाए]
रेखा की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रही है। 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली रेखा ने अपने चार दशक लंबे फिल्मी करियर में लगभग 175 फिल्मों में अभिनय किया है। रेखा की लव लाइफ सबसे ज्यादा विवादों में रही। इतनी खूबसूरत रेखा ने आज तक शादी नहीं की.. लेकिन उनके अफेयर खूब सुर्खियों में रहे। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद मेहरा तक उनके कई अफेयर्स ने मीडिया को बावला कर दिया हालांकि कभी भी इन अफेयर्स को रेखा ने नहीं कबूला।

बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि रेखा के पिता तमिल के मशहूर एक्टर जेमिनी गणेश थे.. रेखा के माता-पिता ने कभी शादी नहीं की थी लेकिन साथ रहते थे। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें सुपरस्टार एक्ट्रे रेखा से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें और देखें उनकी 10 खूबसूरत तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











