रेखा जन्मदिन: 15 साल की उम्र में Kiss, बोल्ड एक्ट्रेस से सुपरस्टार, शादी के बाद पति की खुदकुशी
उम्र के 66 साल और 180 फिल्मों के बाद सिनेमा के पर्दे पर अपनी महक बरकरार एक्ट्रेस रेखा ने रखी है। रेखा केवल हिंदी सिनेमा की उमराव जान नहीं हैं। बल्कि वह हिंदी सिनेमा की कई खूबसूरत एक्ट्रेस के बीच अपनी सदाबहार अदायगी को लेकर पहले पायदान पर हैं। ऐसा कम ही होता है जब आज भी रेखा मंच पर आती हैं तो सलाम ए इश्क की बहार बना देती हैं।
सुपरस्टार रेखा का आज जन्मदिन है। फिल्म इंडस्ट्री में रेखा को 54 साल हो चुके हैं। मतलब अपनी आधी से अधिक जिंदगी उन्होंने शूटिंग सेट पर बिताई है। बॅालीवुड की रियल ब्यूटी रेखा का सफर 15 साल की उम्र से शुरू हुआ। 'अंजाना सफर' उनकी पहली फिल्म रही। जहां पर बिना रेखा को बताए हीरो बिश्वजीत ने रेखा को किस कर लिया। बाद में सफाई दी कि निर्देशक के बोलने पर उन्होंने ऐसा किया।

रेखा इस सीन के दौरान ही भीतर से टूट गई थीं। लेकिन अपना हौसला उन्होंने नहीं छोड़ा।चलिए उनकी खूबसूरत बोल्ड तस्वीरों के साथ देखते हैं उनकी जिंदगी का सफर।


Click it and Unblock the Notifications