16 की उम्र में शुरुआत..150 फिल्में.. इतनी बदल गईं एक्ट्रेस..पहचान नहीं पाएंगे आप..PICS
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री 57 साल की हो चुकी हैं। हाल ही में 10 दिसंबर को उन्होंने अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। वे एक दौर की सबसे मशहूर और हिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वे उस दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं। वहीं उन्होंने 'कुली' में भी अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था।
[95 साल..54 फिल्में.. भारत ही नहीं पाकिस्तान भी दीवाना.. कभी देखी नहीं होंगी Rare Pics]
रति ने मजह 10 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वहीं 16 साल की छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म की थी। वहीं बॉलीलुड में उन्हें 1981 में आई फिल्म 'एक-दूजे के लिए' से पहचान मिली थी। इस सुपरहिट फिल्म के बाद रति ने बॉलीवुड में अपनी अच्छी-खासी जगह बना ली थी।

वहीं सबसे ज्यादा वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। शादी के बाद पति के साथ वे 30 साल तक रहीं तो लेकिन अक्सर मार-पीट की शिकार होती रहीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पति ने उन्हें चाकू से मारने की धमकी तक दे डाली है। वहीं बाद उन्होंने तलाक ले लिया। आगे तस्वीरों में देखें कितनी बदल गई हैं रति और जानें उनके बारे में कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











