पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर, 20 साल पहले किया Dhamaka, ये हैं 90s की नेशनल क्रश
अपने डिंपल से पहली नजर में लोगों को अपना दीवाना बना तो और अपने जानदार अभिनय से ऑडिएंस का दिल जीत लेने वाली एक एक्ट्रेस बेहद कम समय में बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस बन गई थीं। आज इस सुपरस्टार को बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो गए हैं। वे आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी अपनी पहली फिल्म के दौरान नजर आई थीं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा की.. जी हां उन्होंने आज ही के दिन 20 साल पहले बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था।
[20Years: सबसे खतरनाक स्टंट, सुपरस्टार बन गईं ये आइटम गर्ल, शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर]
पहली बार प्रीति 1998 में शाहरुख खान के साथ फिल्म दिल से में रोमांस करती नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी पहली झलक के ही लोग दीवाने हो गए थे। वहीं इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की ब्लॉकबस्टर शुरूआत की। वहीं इसी साल वे सोल्जर में बॉबी देओल के साथ भी नजर आईं और ये फिल्म भी सुपरहिट रही। प्रीति ज़िंटा ने बॉलीवुड के अलावा टॉलीवुड में भी काम किया है।

वहीं प्रीति जिंटा उन एक्ट्रेसेस में से थीं जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हुआ करती थी। उनकी डिंपल वाली स्माइल और चुलबुलेपन पर फैंस तो फिदा थे। ऐसे में अगर उन्हें 90s का नेशनल क्रश कहें तो गलत नहीं होगा।
अपनी पहली ही दो फिल्मों के लिए प्रीति ने बेस्ट न्यूकमर एक्ट्रेस का भी खिताब अपने नाम कर लिया। यही नहीं उन्होंने आगे भी एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। जिसके चलते वे आज भी बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। तो इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने के मौके पर आगे जानें प्रीति ज़िंटा की 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











