..................... actress Payal Rohatgi who gave no solo hits in 10 years, quit acting, now runs homemade food services - Hindi Filmibeat

10 साल तक एक भी हिट फिल्म नहीं देने के बाद इस एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग, अब ट्रेन में बेच रही घर का बना खाना

Payal Rohatgi

बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे और उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू कर दिया। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों के बाद एक्टिंग छोड़ दीं और बाद में टीवी में किस्मत आजमाई और फिर वहां की जिंदगी को भी अलविदा कह दिया।

हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं, उन्होंने शाहिद कपूर, करीना कपूर खान जैसे कई सितारों के साथ काम किया है, लेकिन 10 सालों में एक भी सोलो हिट देने में असफल रही। वह कोई और नहीं बल्कि पायल रोहतगी हैं।

पायल रोहतगी का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और वह गुजरात बोर्ड की टॉपर भी थीं। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और फेमिना मिस इंडिया पेजेंट में भाग लिया और बाद में सुपरमॉडल मिस टूरिज्म वर्ल्ड का खिताब जीता।

कई ब्रांडों के लिए मॉडलिंग करने के बाद, 2002 में, एक्ट्रेस ने फिल्म 'ये क्या हो रहा है?' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और फिर '36 चाइना टाउन', 'रक्त', 'ढोल', 'फन-कैन बी डेंजरस समटाइम्स' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हालांकि, अपने 10 साल के करियर में, एक्ट्रेस एक भी सोलो हिट देने में असफल रही।

उन्होंने 2007 में रियलिटी शो फियर फैक्टर के साथ टेलीविजन में कदम रखा और बिग बॉस सीजन 2, नच बलिए, खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया। उन्हें आखिरी बार शो लॉक अप में देखा गया था जहां वह पहली रनर-अप थीं। उन्होंने 'हमसफर' और 'सूर्यपुत्र कर्ण' जैसे टीवी शो में भी काम किया।

पायल रोहतगी ने अब अपने नए स्टार्टअप, हेल्दी हसल के साथ फूड इंडस्ट्री में कदम रखा, जिसका मकसद यात्रियों को घर का बना खाना उपलब्ध कराना है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि हेल्दी हसल पारंपरिक खाने की एक सीरीज देगा, जिसमें पोहा, परांठा, सब्जी, खिचड़ी, पनीर पराठा और आलू पूरी शामिल हैं।

स्टार्टअप IRCTC के साथ कोलैब करेगा, जिससे पैसेंजर हेल्दी हसल वेबसाइट और IRCTC ऐप के जरिए ऑर्डर दे सकेंगे। यह सेवा अंधेरी स्टेशन से ट्रैवल करने वाले पैसेंजर के लिए होगी, जिसे भविष्य में दूसरी जगहों पर एक्सपैंड करने की प्लानिंग है।

Read more about: payal rohatgi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X