ब्लू कलर की बनारसी साड़ी, हेवी जूलरी और गजरे में दिखा एक्ट्रेस नुसरत जहां का ट्रेडिशनल लुक- PHOTOS
अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहने वाली बंगाली अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां अब अपने रॉयल लुक को लेकर काफी चर्चित हैं। हाल ही में नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपना यह लुक शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गये हैं। नीले रंग की बनारसी साड़ी और सोने के गहनों में सजी नुसरत एक रॉयल लुक क्रिएट करना चाहती थी, जो उनकी तस्वीरों से साफ जाहिर हो रहा है। अपने इस लुक से नुसरत ने जाहिर कर दिया है सिर्फ अपने बोल्ड अवतार ही नहीं बल्कि देसी लुक में भी वह गजब की खुबसूरत दिखती हैं।

नेवी ब्लू रंग की बनारसी में नुसरत ने फ्लांट किया रॉयल लुक
साड़ियां हमेशा से ही भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही हैं। नुसरत जहां के इस लुक को देखकर भी ऐसा ही लग रहा है। बनारसी साड़ियों की सबसे बड़ी खासियत ही यहीं होती है कि वे भारतीय परंपराओं और संस्कृति को बखूबी हाईलाइट कर सकती हैं। कई खास मौकों पर नुसरत को साड़ियों बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक में देखा भी जाता है। फिर जाहे वह दुर्गापूजा हो या फिर दीवाली (कालीपूजा) में पंडालों में घुमना हो। नुसरत साड़ियों में अपने खास लुक से लोगों को दिवाना बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
बनारस की सबसे खूबसूरत साड़ी को चुना
नुसरत जहां ने अपने इस परंपरागत लुक को क्रिएट करने के लिए जिस बनारसी साड़ी को चुना है, उसका नाम कधुआ बनारसी है। यह बनारस की सबसे सॉफिस्टिकेटेड होने के साथ ही सबसे जटिल बुनाई वाली साड़ी होती है। रेशम के नर्म धागों से बुनी जाने वाली इस साड़ी को तैयार करते समय बुनकर खास ध्यान रखते हैं। नुसरत ने अपने इस लुक को मोनोटोन में कंप्लीट किया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने नेवी ब्लू कलर का ब्लाउज पेयर किया है, जो उनको एक मोनोटोन लुक दे रहा है। साड़ी में ज्यादा भड़किले डिजाइन नहीं बनाए गये हैं। बॉर्डर पर जड़ी का काम और पूरी साड़ी में पिंक कलर का मीनाकारी डिजाइन इसे काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। साड़ी के आंचल में जरी का बारीक काम है जिसे दिखाने का मौका नुसरत ने नहीं गंवाया है। नुसरत ने इस साड़ी के साथ डीप नेकलाइन वाला मोनोटोन ब्लाउज तो पेयर किया है, लेकिन उन्होंने नेकलाइन की जगह साड़ी और अपने लुक को फ्लांट किया है, जो उनके लुक को और भी चार्मिंग बना रहा है।
हेवी गोल्ड जुलरी और लाइट मेकअप में लग रही बेहद खूबसूरत
नुसरत जहां ने इस रॉयल साड़ी के साथ सोने के हेवी ज्वेलरी को पेयर किया है जो उनके ट्रेडिशनल लुक को कम्प्लीट कर रहा है। नीले रंग की बनारसी के साथ नुसरत ने भारी नेकलेस और कानों में उससे मैच करता हुआ झुमका डाला है। नुसरत के हाथों में सजा कंगन हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। आमतौर पर काफी हेवी मेकअप की जगह नुसरत हल्का मेकअप करना ही ज्यादा पसंद करती हैं। इस लुक के साथ भी नुसरत ने ज्यादा एक्सपेरिमेंट ना करके लाइट मेकअप रखा है जिसमें वह किसी परी जैसी खूबसूरत लग रही हैं। छोटी सी बिंदी, लाइट स्मोकी आइज और लाइट कलर के ही लिप शेड ने सबको अपनी तरफ जरूर खींचा है।
बालों में सजे गजरे ने खींचा अपना ध्यान
नुसरत जहां के इस पूरे लुक में साड़ी और उनके जेवरों के बाद अगर किसी चीज ने सबसे अधिक अपना ध्यान खींचा है, तो वह है उनके जुड़े में सजे जुही के फूलों के गजरे ने। पलके झुकाकर नुसरत ने जब अपने गजरे को फ्लांट किया तो फूलों सी ताजगी नुसरत के चेहरे पर भी झलक रही है। नुसरत के इन फोटोज पर इनके फैन काफी प्यार भी बरसा रहे हैं और लाइक-कमेंट की बाढ़ भी आयी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications













