रातों-रात बनीं 100 करोड़ी एक्ट्रेस, नुसरत ने 12 साल किया इंतजार, देखें बोल्ड तस्वीरें
हाल ही में लव रंजन के निर्देशन में बनी सोनू के टीटू की स्वीटी जबरदस्त सुर्खियों में है। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है। यह साल की सबसे धमाकेदार सरप्राइज हिट निकली। वहीं, सोनू के टीटू के स्वीटी 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने 320 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा कमाया है। वहीं इस फिल्म के साथ-साथ सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है फिल्म की एक्ट्रेस नुसरत भारूचा की।
नुसरत को फिल्म प्यार का पंचनामा के बाद खूब सुर्खियां मिली थीं। लोगों को प्यार का पंचनामा में नुसरत इतनी पसंद औ गईं कि उन्हें लव रंजन ने अपनी अगली फिल्म यानी सोनू के टीटू की स्वीटी में दोबारा लिया। पहली फिल्म की तरह ही इस फिल्म में भी नुसरत ने लोगों को खूब इंप्रेस किया। इसके साथ ही ये फिल्म भी नुसरत की सुपरहिट फिल्म बन गई। इस फिल्म के बाद तो जैसे नुसरत की किस्मत ही खुल गई।

पिछले 12 सालों से सिने जगत में जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही अभिनेत्री नुसरत भरूचा को फिल्म की सक्सेस का लाभ अब मिलने लगा है। एक इंटरव्यू के दौरान नुसरत ने कहा कि फिल्म उद्योग ने उन्हें अब अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की हिट होते ही उन्हें नोटिस किया जाने लगा है। आगे जानें नुसरत के बारे में कुछ दिलचस्प बातें और देखें उनकी तस्वीरें में हॉट अंदाज-


Click it and Unblock the Notifications











