BdaySpcL -इरफान से लेकर अक्षय के साथ किया काम, अब 'कैप्टन' बन कर रहीं धमाका
फिल्म 'लंचबॉक्स' इरफान खान के साथ और 'एयरलिफ्ट' में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकीं और अपनी अदाकारी के लिए तारीफ बटोर चुकीं एक्ट्रेस निमरत कौर का आज जन्मदिन है। एक्टिंग का कीड़ा निरमत को शुरू से था लेकिन आर्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उनका हर 2 साल में स्कूल बदल जाता था।
निमरत ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'पैडलर्स' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने इरफान खान के साथ फिल्म 'लंचबॉक्स' में भी काम किया था। निमरत को एक्टिंग का शुरू से ही काफी शौक था।

जब उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट कर गया तब वो स्कूल से ही निमरत को स्टेज शो और एक्टिंग करने का शौक रहा। लंचबॉक्स से निमरत कौर को पहचान मिली और अक्षय कुमार के ऑपोजिट एयरलिफ्ट में काफी पसंद किया गया था।निमरत कौर की खासकर काफी तारीफ भी हुई थी।
फिलहाल निमरत कौर द टेस्ट केस वेब सीरिज में नजर आ रही हैं। इसमें वो कैप्टन की भूमिका में नजर आ रही हैं और उनकी काफी तारीफ भी हो रही है। आगे की स्लाइड में पढ़ें निमरत कौर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।


Click it and Unblock the Notifications











