लीड रोल के लालच में अभिनेत्री से करवाए रेप सीन्स, फिर भी नहीं मिला काम, अब ऐसे काट रहीं हैं जिंदगी

Nazima Gave Maximum Rape Scenes: अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में रेप सीन और इंटिमेट सीन फिल्माए जाते हैं। लेकिन 60 से 70 के दशक के दौरान ऐसे सीन काफी विवाद का कारण बन जाते थे।
बता दे कि इसी दशक में अभिनेत्री नाजिमा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में साल 1954 में फिल्म 'बृज बहू' से करियर की शुरुआत की। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा क्योंकि उन्हें फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार मिले। कभी वह एक्ट्रेस की सहेली बन जाती तो कभी हीरो की बहन का किरदार निभाती।
हालांकि खबरों के अनुसार नाजिमा दिखने में बहुत ही मासूम और भोली-भाली नजर आती थी। इसी के चलते उन्हें बहन या फिर सहेली टाइप का साइड रोल मिलता था।
60 से 70 के दशक में फिल्मों में महिलाओं का उत्पीड़न दिखाने के लिए रेप सीन होते थे। नाजिमा ने भी काफी रेप सीन फिल्माए। वह कभी भी ऐसे सीन करने के लिए मना नहीं कर पाई क्योंकि उन्हें लगा कि आज नहीं तो कल उन्हें फिल्मों में लीड रोल मिल ही जाएगा।
लेकिन आपको बता दें कि नाजिमा का यह सपना पूरा नहीं हो पाया और उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं मिला। नाजिमा को एक ऐसी अभिनेत्री माना जाता था जिन पर सर्वाधिक रेप सीन फिल्माए जा चुके हैं। अब वह कहां हैं किसी को भी नहीं पता है। उन्होंने साल 1975 में बॉलीवुड छोड़ और नेवी में कैप्टन रहे अरशुल रहमान के साथ शादी रचा ली। खबरों के अनुसार उनके दो बच्चे हो चुके हैं और उनकी भी शादी हो गई। नाजिमा के पति का साल 2018 में निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications