..................... Actress Nalini jaywant married twice could not become a mother, know about her death mystery - Hindi Filmibeat

दो शादियों के बावजूद नहीं बन पाई मां, जीवन में झेले दुख ही दुख, बंगले में तीन दिन तक सड़ती रही लाश फिर भी...

Actress Nalini jaywant married twice

Nalini Jaywant Death Mystry: आज के समय में फिल्मी हसीनाओं के बारे में लगभग लोग सब कुछ जानते हैं। लेकिन आज हम आपको बीते समय की मशहूर अभिनेत्री नलिनी जयवंत के बारे में बताने वाले हैं। नलिनी बेहद ही खूबसूरत हुआ करती थी और उनकी तुलना मधुबालासे की जाती थी। अगर देखा जाए तो नलिनी जयवंत बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की नई शोभना समर्थ की पहली कजिन थी। लेकिन उनके आखिरी समय में सभी ने उनके साथ छोड़ दिया।

नलिनी जयवंत ने साल 1941 में रिलीज हुई फिल्म 'बहन' से बॉलीवुड डेब्यू किया और साल 1950 में रिलीज हुई 'संग्राम' से उन्हें खास पहचान मिली। नलिनी जयवंत की खूबसूरती इतनी लाजवाब थी कि हर कोई उन्हें देखता रह जाता था। लोग उनकी मुस्कान के दीवाने थे। लेकिन अफसोस की बात तो ये है कि उन्होंने करियर में इतनी सफलता हासिल की और इसके बावजूद भी उन्हें कभी खुशी नहीं मिली।

नलिनी जयवंत के जीवन में खुशियों से ज्यादा दुख थे। उन्होंने डायरेक्टर वीरेंद्र देसाई के साथ शादी रचाई और 3 साल बाद तलाक हो गया। बाद में नलिनी ने एक्टर प्रभु दयाल के साथ दूसरी शादी रचाई और इसके बावजूद वह मां नहीं बन पाई। इस बात का दुख उन्हें जिंदगी भर रहा। हालांकि उनके पति ने उनका हर हालत में साथ दिया। साल 2001 में जब नलिनी के दूसरे पति की मृत्यु हो गई तो उन्होंने बाहर निकलना बंद कर दिया।

एक समय ऐसा हुआ करता था जब नलिनी के चेंबूर स्थित घर पर अक्सर पार्टी हुआ करती थी। दूसरे पति प्रभु दयाल के निधन के बाद नलिनी ने अकेलेपन को गले लगा लिया। वह खुद में ही खोई रहती थी। इसी के चलते 20 दिसंबर साल 2010 में उनकी मृत्यु हो गई। इस बात की किसी को खबर तक नहीं लगी। तीन दिन तक उनका शव उनके आलीशान बंगले में सड़ता रहा। जब एक दिन एंबुलेंस आई और डेड बॉडी को लेकर गई। एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कैसे, कब, और किसने किया इस बात का किसी को भी नहीं पता है।

Read more about: nalini jaywant bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X