ना प्रियंका ना शाहरुख.. इस इंडियन एक्ट्रेस ने खरीदी थी पहली Rolls Royce कार? दंग रह जाएंगे आप!

nadira

Actress Nadira Rolls Royce Car- आज इंडियन स्टार्स का डंका पूरी दुनिया में बजता है। शाहरुख खान, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे कई ऐसे सितारे हैं जिनको ना सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

सितारों के पास एक से एक महंगी गाड़ियां और सुख सुविधा के हर वो साधन हैं जिसके बारे में शायद आम आदमी सोच भी नहीं सकता है। लेकिन आज हम उस एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले हैं जिसने इन महंगी गाड़ियों की शुरुआत की थी।

जी हां, ये वो पहली अभिनेत्री थीं जिन्होने इंडिया की सबसे महंगी गाड़ी को विदेश से इंपोर्ट करवाया था और इसके बाद ही ये चलन इंडस्ट्री में शुरु हुआ था। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस नादिरा और उन्होने करीब 60 साल पहले दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक रॉल्स रॉयल इंडिया में मंगवाई थी।

काफी कम लोग ये बात जानते होंगे लेकिन ये सच है। हालांकि अब शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों के पास ये गाड़ी मौजूद है।

11 साल की उम्र में करियर की शुरुआत

नादिरा ने एक बाल कलाकार के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। ये 1950-60 का दौर था जब नादिरा को इंडिया में एक शानदार अदाकारा के नाम से जाना जाता था। इस दौरान उन्होने कई ऐसी फिल्में भी की थीं जो कि लोगों के दिलों दिमाग में आज भी बसी हुई हैं। 'दिल अपना प्रीत पराई' और 'श्री 420' जैसी फिल्में लोग आज भी काफी पसंद करते हैँ। कहा जाता है कि महबूब खान की फिल्म 'आन' से उनको काफी फेम मिला था और इसके बाद से ही लोग उनको जानने लगे थे।

इराक में हुआ था जन्म

नादिरा का जन्म बगदाद में हुआ था जो कि इराक में मौजूद है। वो एक यहूदी परिवार में जन्मी थीं। हालांकि 1930 के समय उनका परिवार इंडिया आकर बस गया था। पैसों की तंगी के कारण नादिरा ने महज 11 साल की उम्र में परिवार के लिए कमाना शुरु कर दिया था और एक वक्त के बाद दुनिया की सबसे महंगी कार की मालकिन बनी थीं।

More from Filmibeat

Read more about: nadira
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X