ब्लैक ब्रालेट टॉप में मौनी रॉय ने बरपाया कहर, शेयर की बेहद ग्लैमरस तस्वीरें
'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के बाद से मौनी रॉय लगातार किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। मौनी रॉय ने अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अहम भूमिका निभाई और उनकी काफी तारीफ भी हुई। मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों वो करवा चौथ और लैक्मे फैशन वीक की वजह से सुर्खियों में थीं तो अब वो फिर से अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं।
मौनी रॉय ने दरअसल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ब्लैक ब्रालेट टॉप और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रही हैं। इस लुक में मौनी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं। मौनी रॉय का लुक इन तस्वीरों में देखते ही बन रहा है।

लग रहीं हॉट
मौनी रॉय ने इस आउटफिट के साथ अलग-अलग पोज में तस्वीरों में को शेयर किया है। साथ ही लाइट मेकअप में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। मौनी रॉय अपनी इन खास तस्वीरों में काफी हॉट और सेक्सी लग रही हैं। उन्होंने साथ ही अपने बालों को खुला रखा है।

फैंस को आया पसंद
मौनी रॉय इन तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज में पोज नजर आ रही हैं। मौनी रॉय ने साथ ही कई अन्य तस्वीरों को भी शेयर किया है। मौनी रॉय का यह लुक सोशल मीडिया पर खासकर काफी पसंद किया जा रहा है।

मौनी रॉय ने शेयर की तस्वीरें
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा है-'जब आप अपने मेन्यू में रोमांस पाते हैं तो यह स्वर्ग है, है ना?'। मौनी रॉय ने सभी तस्वीरों में कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। उनकी इन्हीं तस्वीरों पर फैंस दिल हार बैठे हैं। हर तस्वीर में मौनी रॉय बिल्कुल फ्रेश दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं मौनी
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। इस बार भी उनकी इस खूबसूरत तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। फैंस कॉमेंट कर उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

टीवी से की करियर की शुरुआत
मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की और 'नागिन', 'देवों के देव महादेव', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' समेत कई टीवी सीरियल्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने 'गोल्ड' फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। इसके बाद उन्होंने 'रोमियो अकबर वॉल्टर', 'मेड इन चाइना', 'लंदन कॉन्फिडेंशियल', 'वेल्ले' जैसी फिल्में की।

सूरज नांबियार से रचाई शादी
वहीं, निजी जिंदगी की बात करें तो इस साल जनवरी में मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से गोवा में शादी रचाई थी। मौनी रॉय अक्सर सूरज नांबियार के साथ स्पॉट की जाती हैं और इस कपल को उनके फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

चर्चा में रहती हैं मौनी
मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











