B'Day Special: बदनाम होकर भी इस एक्ट्रेस- मॉडल ने खूब कमाया नाम!
[फीचर] गौहर खान.. आज एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने न सिर्फ मॉडलिंग की दुनिया में बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी नाम कमाया है। मॉडल निगार खान की बहन के तौर पर मॉडलिंग इंडस्ट्री में एंट्री लेने के साथ ही गौहर खान ने तहलका मचा दिया था। लेकिन नाम कमाने के साथ साथ उन्हें कई बार कंट्रोवर्सीज का सामना भी करना पड़ा।
गौहर खान कई बार कंट्रोवर्सीज की वजह से सूर्खियों में छा चुकी हैं। कई बार अपनी गलती से तो कई बार दूसरों की गलती से। वहीं, कई बार उन्हें बाहर वालों का गुस्सा सहना पड़ा तो कई बार घरवालों ने ही साथ नहीं दिया।
बहरहाल, आज यहां उनके जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं गौहर खान से जुड़ी 5 कंट्रोवर्सी।


Click it and Unblock the Notifications