40 साल की उम्र में किम कार्दशियन ने गोल्डन बिकिनी में ढाया कहर, बवाल तस्वीरें Viral
कोरोना काल के बीच अमेरिका में टीवी स्टार किम कार्दशियन ने अपना जन्मदिन खास तरीके से मनाया। जहां पर उन्होंने पार्टी भी की वो भी अपने करीबी लोगों के साथ। इसकी कुछ तस्वीरें किम ने अपने इंस्टाग्राम पर भी अपलोड की है। अपने उम्र के 40 साल पूरे होने पर किम ने अपनी बेहद बोल्ड और बिकिनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं।
किम के फैंस भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक प्राइवैट आइलैंड पर किम ने अपना शानदार जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसमें किम की मां क्रिस, बहनें और भी कई खास मेहमान मौजूद थे। लेकिन इन सबके बीच किम के गोल्डन बिकिनी की चर्चा काफी हो रही है।

जहां पर पानी पास किम गोल्डन बिकिनी में हॅाट पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है। इसमें कहा है कि ये है 40।
इससे साफ पता चलता है कि किम ये बताना चाहती हैं कि उम्र उनकी फिटनेस को कभी कवर नहीं कर सकती है। इस तस्वीर को केवल 20 घंटे में 66 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बाकी कमेंट्स की बारिश तो किम के लिए हो ही रही है।


Click it and Unblock the Notifications











