..................... राजकुमार राव के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं साउथ की यह मशहूर एक्ट्रेस|actress Jyothika is going to make a comeback in Bollywood with Rajkummar Rao| - Hindi Filmibeat

राजकुमार राव के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं साउथ की यह मशहूर एक्ट्रेस

Jyothika

साउथ इंडियन फिल्म एक्ट्रेस ज्योतिका एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। ज्योतिका ने हाल ही में अपनी फिल्म 'श्री' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में ज्योतिका के साथ बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव भी नजर आने वाले हैं। ज्योतिका ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'श्री' की टीम के साथ एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म का डायरेक्शन तुषार कर रहे हैं। वहीं फिल्म को निधि परमार हीरानंदानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर एक्ट्रेस काफी भावुक हो गयी है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ज्योतिका ने लिखा है, 'भारी मन से मैंने श्री के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। मैं अब तक जितने भी क्रु के साथ काम किया है, यह उनमें सबसे अच्छे क्रु में से एक है। मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए तुषार और निधि का शुक्रिया।' अपने पोस्ट में ज्योतिका ने राजकुमार राव की तारीफ करते हुए लिखा है, 'राज, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर में से एक के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आपसे बहुत कुछ सीखा है और एक एक्टर के तौर पर जो इस टीम से लेकर जा रही हूं, वह है ग्रोथ।'

इस पोस्ट पर राजकुमार राव ने कमेंट भी किया है। राजकुमार ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'बहुत-बहुत धन्यवाद। इसमें सम्मान पूरी तरह से मेरा है। आप इतने शानदार कलाकार हैं। हम सब आपको याद करेंगे। इस खूबसूरत कहानी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ इतना कुछ जोड़ने के लिए धन्यवाद। आपके साथ फिर से काम करने का इंतजार नहीं कर सकता।' बता दें कि फिल्म 'श्री' दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। इस फिल्म में शरद केलकर भी नजर आने वाले हैं।

Read more about: rajkumar rao jyothika
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X