सुपरहिट एक्ट्रेस ने दीं 32 फिल्में, करियर के पीक पर उतरा बॉलीवुड का खुमार, UPSC क्रैक कर बन गई IAS
HS Keerthana Career: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर काफी सारे सितारे ऐसे होते हैं जो अपनी नौकरी या फिर अच्छा खासा करियर छोड़कर एक्टर बनने के लिए आ जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी है जिन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़कर एक अलग करियर चुना। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बचपन में ही कर ली थी।

जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं उन्होंने काफी सारे टीवी शोस और फिल्मों में काम किया। लेकिन करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दिए और यूपीएससी एक्जाम क्रैक कर IAS ऑफिसर बन गई। तो चलिए जानते हैं कि हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं जिन्होंने ऐसा बड़ा कदम उठाया और अपना सपना सच कर लिया।
यहां हम बात कर रहे हैं साउथ की एक्ट्रेस एचएस कीर्तना की। अभिनेत्री का जन्म कर्नाटक के एक जिले में हुआ था और उन्होंने 4 साल की उम्र से ही एक्टिंग में कदम रख दिया था। एचएस कीर्तना ने गंगा-यमुना, मुदीना आलिया, जननी, पुटानी एजेंट जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा कई टीवी शोज में भी वह काम कर चुकी है।
एचएस कीर्तना ने अपने करियर में तकरीबन 32 फिल्मों और 48 टीवी शोज में काम किया है। कई सुपरहिट फिल्में भी दी है। लेकिन करियर पीक पर पहुंचते ही उन्होंने एक नया रास्ता चुना। अभिनेत्री ने एक्टिंग करियर को छोड़ सिविल सर्विसेज करने का मन बना लिया और एक नए सफर की शुरुआत की।
एचएस कीर्तना ने साल 2011 में कर्नाटक प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर ली और 2 साल तक KAS अधिकारी के तौर पर काम किया। लगातार मेहनत करने के बाद में उन्होंने यूपीएससी एग्जाम दिया और पांच बार वह फेल हो गई। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और 6वें बार में 167 ऑल इंडिया रैंक के साथ परीक्षा पास कर ली। अभिनेत्री की आईएएस ऑफिसर बनने के बाद पहली पोस्टिंग कर्नाटक के मांड्या जिले में सहायक आयुक्त के तौर पर हुई।


Click it and Unblock the Notifications














