..................... actress Elizabeth short aka black dahlia murder case mystery 500 people acccused - Hindi Filmibeat

बेरहमी से इस हसीना का हुआ मर्डर, 500 लोगों ने कुबूल किया जुर्म, फिर भी हाथ नहीं लगा क़ातिल

Elizabeth Short

Elizabeth Short Murder Mystery: आए दिन देश और दुनिया भर में मर्डर से लेकर चोरी और डकैती तक के कई सारे मामले सुनने को मिल जाते हैं। जिनको कई बार पुलिस भी सॉल्व नहीं कर पाती है। कई मर्डर तो ऐसे हैं जो कि सालों से सिर्फ एक गुत्थी बनकर रह चुके हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि आज तक उनके कातिल सामने नहीं आ पाए।

आज हम आपको एक ऐसा ही मामला अमेरिका का ब्लैक दाहिला मर्डर केस के बारे में बताने वाले हैं। साल 1947 में हुई इस हत्या के चलते पूरे अमेरिका में बवाल मच गया था और इस मामले को लॉस एंजेलिस का सबसे पुराना अनसुलझा मर्डर केस माना जाता है। अमेरिका के बोस्टन में रहने वाली एलिजाबेथ शॉर्ट जो ब्लैक दाहिला के नाम से भी काफी मशहूर थी।

एलिजाबेथ का 9 जनवरी 1947 में अचानक से गायब हो जाना हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला था। लेकिन इसके 5 दिन बाद यानी की 15 जनवरी को उनकी डेड बॉडी मिलती है। दरअसल उनका शव कमर से आधा कटा हुआ था और साथ ही शरीर के कई सारे अंगों पर बहुत ही गहरे घाव मिले थे।

बताया तो यह भी जाता है कि हत्यारे ने उनका मुंह किसी धारदार हथियार के जरिए कान तक चीर भी दिया था। दरअसल एलिजाबेथ की हत्या लॉस एंजेलिस में हुई थी और आमतौर पर गुनहगार खुद अपना जुर्म कबूल नहीं करता है। लेकिन अभिनेत्री की हत्या का मामला बहुत ही ज्यादा अनोखा साबित हुआ।

दरअसल आपको बता दें कि जब एलिजाबेथ के मर्डर की जांच शुरू हुई तो तकरीबन 60 लोगों ने अपनी हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि उनका जुर्म कभी साबित हो ही नहीं पाया और इसीलिए सबको छोड़ दिया गया। अभी तक 500 से भी ज्यादा लोग एक्ट्रेस की हत्या का जुर्म कबूल कर चुके हैं और फिर भी उनका कातिल पकड़ा नहीं गया।

जुर्म कबूल करने वाले कई सारे लोग तो ऐसे भी हैं जिनका उसे समय पर जन्म ही नहीं हुआ था जब एलिजाबेथ की मृत्यु हुई थी। इसी के चलते ऐसे लोगों पर कोर्ट को गुमराह करने का केस भी दर्ज करवा दिया गया था। एलिजाबेथ की हत्या का यह मर्डर केस अमेरिका के इतिहास का सबसे अनसुलझा केस माना जाता है। इस हत्याकांड पर अभी तक काफी किताबें भी लिखी जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X