Bhagyashree: राजघराने से ताल्लुक रखती हैं भाग्यश्री, शाही जिंदगी के बारे में जानिए सबकुछ

Bhagyashree

Bhagyashree: 'मैंने प्यार किया' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बारें में शायद ही कि को पता होगा कि एक्ट्रेस एक राजकुमारी हैं, वह राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। तो आज हम आपको भाग्यश्री के बारें में कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें हैं जिनको हर कोई जानना चाहता है।

दरअसल बात ऐसी है कि, भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के मराठी शाही परिवार से आती हैं, जो असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं। उनका जन्म सांगली के चौथे और अंतिम राज महाराजा विजयसिंहराजे पटवर्धन और उनकी पत्नी श्रीमंत अखंड सौभाग्यवती रानी राज्यलक्ष्मी पटवर्धन के यहां हुआ था। उनकी दो बहनें भी हैं, मधुवंती पटवर्धन और पूर्णिमा पटवर्धन।

जाहिर है कि हर किसी रॉयल फैमिली के अपने कुछ नियम व प्रतिबंध होते हैं और एक्ट्रेस भी इनसे अछूती नहीं रही हैं। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में यह बताया है कि कैसे एक शाही परिवार से आना उनके लिए आसान नहीं था।

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की थी कि कैसे उनकी रॉयल फैमिली में लड़कियों को एक निश्चित उम्र में शादी करने के लिए जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा था, "मैं महाराष्ट्र में सांगली के रूढ़िवादी शाही परिवार से आती हूं और मैं तीन बहनों में सबसे बड़ी हूं। हमारे परिवार में महिलाओं से एक विशेष उम्र में शादी करने और फैमिली प्लानिंग की उम्मीद की जाती है, लेकिन उन्हें एक कॉन्वेंट स्कूल में भेज दिया गया था।''

इंटरव्यू में भाग्यश्री ने यह भी बताया था कि, कैसे उन्हें और उनकी बहनों को अपनी सांगली हवेली का दौरा करने पर एक निश्चित मर्यादा बनाए रखनी थी। भाग्यश्री ने कहा था कि उन्हें 13 साल की उम्र में ही साड़ी पहनाना शुरू कर दिया गया था। हालांकि, अब साड़ी एक्ट्रेस के पसंदीदा आउटफिट बन गई है।

इस बारे में उन्होंने कहा था, "एक तरह से हमने दोहरी ज़िंदगी जी है। मेरा जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ। यहां हम (बहनें मधुवंती और पूर्णिमा सहित) अन्य बच्चों की तरह सामान्य थे, लेकिन सांगली में मेरे पिताजी द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल अलग थे कि क्या करें और क्या न करें। जब मैं लगभग 13 साल की थी और कक्षा आठ में थी, तब मैंने साड़ी पहनना शुरू किया था। जिस तरह से हम कपड़े पहनते थे, चलते थे, बात करते थे, बैठते थे और लोगों से मिलते थे, उसमें व्यवहार की मर्यादा थी।''

खास बात यह है कि, भाग्यश्री अपनी तीन बहनों में सबसे बड़ी थीं। ऐसे में वह अपने पिता के लिए एक बेटे की तरह थीं। उन्होंने बताया था कि जब भी वह राजघराने का दौरा करती थीं, तो लोग समाधान के लिए उनसे अपनी शिकायतें और समस्याएं साझा करने के लिए आते थे। तब वह अपने पिता के साथ उनकी प्रॉब्लम्स को सुनती थीं।

रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली भाग्यश्री, जिनका असली नाम भाग्यश्री पटववर्धन है, उन्होंने एक मारवाड़ी परिवार में शादी की है। फिलहाल, वह अपने पति हिमालय और बच्चों के साथ फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। खैर आगे उसी बातचीत में भाग्यश्री ने यह भी बताया था कि रॉयल लाइफ को नॉर्मल लाइफ के साथ बैलेंस करना उनके लिए आसान नहीं था। इसके साथ शादी और करियर को संभालना भी जरुरी थी तो मैंने कई सारी समस्याओं का सामना करते हुए सब संभाला हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bhagyashree
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X