..................... Actress Barkha Madan left the film industry after 15 years and became a Sadhvi - Hindi Filmibeat

एक्ट्रेस की खूबसूरती से डोलता था सुष्मिता और ऐश्वर्या राय का सिंहासन, 15 साल किया राज, फिर सिर मुंडाकर...

Barkha Madan

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो कि एक वक्त पर काफी ज्यादा उभर कर आई थी और बाद में उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। आज भी हम आपको एक ऐसी ही 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री बरखा मदान के बारे में बताने वाले हैं। बता दें कि साल 1994 में उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया और यहीं पर ऐश्वर्या राय के अलावा सुष्मिता सेन भी शामिल हुई थी।

बरखा ने इस प्रतियोगिता के दौरान मिस टूरिज्म का खिताब अपने नाम किया था। साल 1994 में मिस पेजेंट प्रतियोगिता के बाद में एक्ट्रेस रातों-रात छा गई थी। उन्हें कई सारे विज्ञापनों के लिए भी ऑफर आने लग गए। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मी दुनिया की तरफ रुख किया और बाद में फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी में उन्हें कास्ट कर लिया गया था।

इस फिल्म में अक्षय कुमार और रेखा लीड किरदार में थे। इसी फिल्म के जरिए बरखा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। बाद में बरखा को साल 1999 में एक और फिल्म मिली और इसका नाम तेरा मेरा प्यार था। बाद में बरखा ने टेलीविजन इंडस्ट्री की तरफ रुख किया और साल 1999 में टेलीकास्ट होने वाले सीरियल 'सुरंग: द क्लू' में अपनी दमदार एक्टिंग के चलते काफी नाम कमाया।

इसके बाद में साल 2001 में बरखा ने शशश कोई है सीरियल में भी काम किया और लोगों को काफी डराया। उन्होंने अपने पूरे करियर में तकरीबन 11 फ़िल्में और कई सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन बरखाने तकरीबन 15 साल तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री पर राज किया। अचानक से ग्लैमर की दुनिया से उनका मन भर गया और साल 2012 में उन्होंने चमचमाती दुनिया को अलविदा कह दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बरखा ने इसी साल में बौद्ध धर्म की साध्वी बनने का फैसला ले लिया था और अपने खूबसूरत बालों को मुंडा कर एक साध्वी बन गई थी। बरखा बौद्ध मठ में रहा करती है और धर्म का प्रचार प्रसार किया करती हैं। एक वक्त हुआ करता था जब वह अपनी खूबसूरती के चलते काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनती नजर आती थी।

Read more about: barkha madan features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X