जाह्नवी-सारा देखती रह जाएंगी, 2018 में नई एक्ट्रेस की एंट्री, हॉट और खूबसूरत Pics
2018 बॉलीवुड के लिए डेब्यू ईयर साबित होने वाला है। जहां एक तरफ बॉलीवुड में जाह्नवी कपूर और सारा अली खान जैसे स्टार किड्स एंट्री कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस और मॉडल्स भी इसी साल बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में एक और नहीं एक्ट्रेस की एंट्री की खबर आई है। ये एक्ट्रेस इससे पहले मॉडलिंग में अच्छा-खासा नाम कमा चुकी हैं। वहीं अब वे बॉलीवुड के माचोमैन के साथ एंट्री ले रही हैं।
[हीरो नहीं हीरोइन ही काफी हैं, फीस-स्टंट और ब्लॉकबस्टर, इन 10 एक्ट्रेस से पंगा मत लेना]
हम बात कर रहे हैं जॉन अब्राहम की अगली फिल्म की एक्ट्रेस की। इस फिल्म में ये एक्ट्रेस जॉन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ये एक्ट्रेस हैं आयशा शर्मा। फिलहाल तो इस फिल्म के नाम का फैसला अभी तक नहीं हुआ है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह भी है कि इसमें मनोज बाजपेयी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

आयशा बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा की छोटी बहन हैं और इससे पहले भी वे एक म्यूजिक वीडियो एल्बम में नजर आ चुकी हैं। वे इससे पहले कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आगे देखें आयशा की बेहद हॉट तस्वीरें और जानें उन्हें थोड़ा और करीब से-


Click it and Unblock the Notifications