बर्थडे गर्ल अथिया शेट्टी की बोल्ड तस्वीरें, इंटरनेट पर छाया ग्लैमरस अवतार- PICS
अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस और बोल्ड फोटो वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी को लाखों फैंस फॉलो करते हैं और उनकी तस्वीरों व हर एक्टिविटी को खूब पसंद करते हैं। अथिया शेट्टी अपने पिता की तरह फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वह अपने करियर को नई दिशा व संवारती दिख रही हैं।
अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में हीरो फिल्म से करियर की शुरुआत की। उन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी से एक्टिंग के गुर सीखें। हाल में ही वह नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर फिल्म में नजर आई। 2019 में आई ये फिल्म हिट तो नहीं हो सकी लेकिन फिल्म चर्चा में जरूर रही थी। फिल्म में उन्होंने अनी नाम के करिदार को निभाया जो विदेश जाने के लिए काफी एक्साइटिड रहती हैं।
अथिया शेट्टी अपनी लवलाइफ को लेकर भी खासा चर्चा में रहती हैं। अफवाहें ऐसी हैं कि अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों की कई बार फोटो वीडियो भी सामने आ चुकी हैं। वहीं के एल राहुल अक्सर अथिया की तस्वीरों पर कमेंट्स कर उनकी तारीफ भी करते दिखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications