400 करोड़ की एक्ट्रेस.. पहली फिल्म में DHAMAKA.. तीनों खानों के साथ Blockbuster
सिर्फ ऐ दिल है मुश्किल ही क्यों अनुष्का ने कई और फिल्मों में अपने किरदार को इतनी बखूबी निभाया कि वे बेहद कम समय में लोगों की फेवरेट बन गईं।
डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को रिलीज हुए पूरे एक साल हो गए हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी स्टार कास्ट थी। जिसमें ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा थे। वहीं फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी काफी जबरदस्त था। फिल्म की ये स्टार कास्ट ही इतनी ब्लॉकबस्टर थी कि इसका हिट होना तय माना जा रहा था।
[पापा अनिल कपूर के साथ पहली फिल्म इस सुपरस्टार के साथ रोमांस करेंगी सोनम!]
इस फिल्म में एश्वर्या और रणबीर को तो खूब तारीफें मिली हीं इसके साथ ही अपने किरदार में जान डालने के लिए अनुष्का शर्मा को काफी तारीफें मिली थीं। वहीं अनुष्का ने इस फिल्म में एक कैंसर विक्टिम का किरदार निभाया था और दर्शकों को रुलाने में कामयाब रही थीं। वहीं सिर्फ ऐ दिल है मुश्किल ही क्यों अनुष्का ने कई और फिल्मों में अपने किरदार को इतनी बखूबी निभाया कि वे बेहद कम समय में लोगों की फेवरेट बन गईं।

Recommended Video

अनुष्का ने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ की थी। उनकी पहली ही फिल्म 100 करोड़ी साबित हुई थी। इसके बाद अनुष्का रुकी नहीं उन्होंने कई 100 करोड़ी फिल्मों की लाइन लगा दी। आगे जानें अनुष्का की सुपरहिट फिल्मों के बारे में और जानें कितनी कमाई कर चुकी हैं अनुष्का-


Click it and Unblock the Notifications











