Shocking 50 के बाद भी ये हैं बॉक्स ऑफिस के बादशाह!
रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर भले ही आज की यंग जेनरेशन के लिए आइडल हों, लेकिन आज भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ नाम ऐसे हैं जिनके आते ही बाकियों की फिल्मों की बैंड बज जाती है। इन सितारों की उम्र पर ना जाइये इनके अभिनय और इनके ब्रांड के आगे आज भी लोग नतमस्तक हो जाया करते हैं।
इनमें शामिल हैं सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन आदि। आज भी इन सितारों की फिल्मों की रिलीज डेट के आगे पीछे कोई अपनी फिल्में रिलीज नहीं करना चाहता क्योंकि इनकी फिल्में आती हैं तो दर्शक आंख बंद करके सिर्फ टिकट लेते हैं। ये नहीं देखते कि फिल्म अच्छी होगी या बुरी।
एक तरह से ये हमारी जनता की बेवकूफी भी कही जा सकती है कि वो अक्सर स्टार्स के नाम पर बेकार फिल्में भी देख आते हैं लेकिन छोटे सितारों की अच्छी फिल्में अवॉइड कर दिया करते हैं। आइये नज़र डालते हैं ऐसे ही सितारों पर जो 50 की उम्र के बाद भी बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं।


Click it and Unblock the Notifications