2019 में किन बॉलीवुड से टॉलीवुड और भोजपुरी सुपरस्टार्स ने मारी राजनीति में Entry- यहां देखिए लिस्ट
इस बार के लोकसभा चुनाव पूरी तरह से पास आ चुके हैं और इसको लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां काफी जोरों से तैयारी कर रही हैं और नेता काफी ज्यादा बिजी है। ऐसे में कई कलाकार भी हैं जो कि इस बार के चुनाव में काफी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा तक के सुपरस्टार इस बार रण में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जिस तरह से राजनीति और सिनेमा का संगम शुरु से ही रहा है वो अभी लगातार जारी है।
हाल ही में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने राहुल गांधी के साथ हाथ मिलाते हुए कॉंग्रेस जॉइन कर ली थी। वहीं बात करें भोजपुरी सिनेमा की तो सुपरस्टार निरहुआ और रवि किशन ने बीजेपी का साथ पसंद किया है।

साउथ सिनेमा की बात करें तो एक्टर मोहन बाबू और कॉमेडियन अली ने भी राजनीति में आने का फैसला कर लिया हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि पंजाब के अमृतसर से सुपरस्टार सनी देओल चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
डांसर सपना चौधरी भी इस लिस्ट में शामिल हैं और इनके नाम को लेकर काफी ज्यादा अफरा तफरी का माहौल रहा था। इस सब से एक बात को तय है कि इस बार के चुनाव काफी शानदार होने वाले हैं। फिलहाल आप देखिए वो पूरी लिस्ट जो कलाकार राजनीति में इस साल शामिल हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











