बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल और 'गुत्थी' सुनील ग्रोवर का जन्मदिन, जानिए इनकी कुछ खास दिलचस्प बातें

3 अगस्त को बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपना बर्थडे शेयर करते हैं। दोनों ही कलाकारों ने अपने टैलेंट से एंटरटेनमेंट जगत में खास जगह हासिल की है। टीवी से लेकर फिल्मों तक का इनका सफर सराहनीय रहा है।

हाल ही में अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' से सफलता का स्वाद चखने वाले अभिनेता, कॉमेडियन और आरजे मनीष पॉल का जन्म 3 अगस्त 1981 को दिल्ली में हुआ था। मनीष बॉलीवुड के कई अवॉर्ड शो में होस्ट का जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। अपनी गजब की कॉमेडी टाईमिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मनीष साल 2002 में दिल्ली से मुंबई मूव किया और अपना पहला शो 'संडे टैंगो' होस्ट किया।

घर का किराया तक देने के नहीं थे पैसे

घर का किराया तक देने के नहीं थे पैसे

दिल्ली से मुंबई आने के बाद मनीष ने काफी संघर्षों के बाद बॉलीवुड में अपनी जगह बनायी। अपने आप को बॉलीवुड में स्थापित करने की जद्दोजहद के बीच ही मनीष ने साल 2007 में अपनी स्कूल टाइम की गर्लफ्रेंड से शादी कर ली।

मनीष ने एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2008 में एक समय ऐसा भी आया था, जब मेरे पास कोई काम नहीं था। उस वक्त मनीष के पास घर का किराया तक देने के पैसे नहीं थे। लेकिन ऐसे मुश्किल हालातों में भी उनकी पत्नी संयुक्ता ने उनका साथ नहीं छोड़ा और डटकर उनके साथ खड़ी रही। धीरे-धीरे समय ने करवट बदली और मनीष के कॅरियर ने रफ्तार पकड़ ली।

बॉलीवुड के शहंशाह से है खास रिश्ता

बॉलीवुड के शहंशाह से है खास रिश्ता

मनीष पॉल और अमिताभ बच्चन के बीच काफी खास रिश्ता माना जाता है। कहा जाता है कि मनीष हर साल अपने बर्थडे पर बिग बी के पैर छुना नहीं भूलते। मनीष का कहना है कि वह अमिताभ बच्चन के साथ अपना काफी खास जुड़ाव महसूस करते हैं। इसीलिए वह हर साल ऐसा करते हैं।

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी मना रहे हैं अपना बर्थ डे

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी मना रहे हैं अपना बर्थ डे

'डॉक्टर गुलाटी' और 'गुत्थी' के तौर पर कॉमेडी नाईट्स विद कपिल शर्मा में लोगों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने कॉमेडी टाइमिंग और मजेदार चुटकुलों की वजह से सुनील ने लोगों के दिलों में अपना पर्मानेंट घर बना लिया है। सुनील का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के एक गांव में हुआ था।

एक समय होती थी महज 500 रुपये की कमाई

एक समय होती थी महज 500 रुपये की कमाई

आज लोगों को हंसाकर और उनके दिलों में अपनी जगह बनाकर करोड़ों रुपये कमाने वाले सुनील ग्रोवर के कॅरियर में एक दौर ऐसा भी आया था, जब उनकी कमाई केवल 500 रुपये होती थी। उन्हें टीवी के कई शो से लगातार रिप्लेस कर दिया जा रहा था। सुनील ने अपने कई इंटरव्यूज में यह माना है कि गुत्थी बनने से पहले उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। घंटों की मेहनत के बाद उन्हें सिर्फ 500 रुपये मिलते थे।

पापा के सपनों को पूरा करने के लिए बने आरजे

पापा के सपनों को पूरा करने के लिए बने आरजे

सुनील ग्रोवर के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उनके सारे पैसे खत्म हो गये और जीवन की सच्चाई से उनका आमना-सामना हुआ। उस समय उनकी हिम्मत तो टूट चुकी थी लेकिन दिल में अपने पापा के सपनों को पूरा करने की तमन्ना जरूर थी। सुनील ग्रोवर के पापा चाहते थे कि उनका बेटा रेडियो अनाउंसर बने। इसी बीच उनके पास रेडियो जॉकी का ऑफर भी आया और उन्होंने आरजे का काम शुरू कर दिया।

महंगी कारों की शौकिन है 'गुत्थी'

महंगी कारों की शौकिन है 'गुत्थी'

सुनील ग्रोवर उर्फ 'गुत्थी' को महंगी कारों का बेहद शौक है। मुंबई के एक आलीशान घर में रहने वाले सुनील ग्रोवर के पास बीएमडब्ल्यू जैसी लक्जरी कारें होने की बात कई रिपोर्ट्स में बतायी जाती है। फिलहाल सुनील की झोली में कई फिल्में और वेब सीरीज हैं, जिसमें उनके काम काफी सराहा और पसंद किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X