ऐसा गिरे ऋतिक - शाहरूख कि सबने कहा 'ठोंको ताली'
शूटिंग के दौरान स्टार्स का गिरना या घायल हो जाना आम बात है। स्टंट सीन करने के दौरान किसी वजह से चोट लगना बहुत कॉमन सी बात है।
लेकिन आपको जानकर शायद आश्चर्य हो कि हमारे इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपनी लगभग हर फिल्म में चोटिल हो जाते हैं।
अब काजोल को देखिए..बी-टाउन में काजोल का सेट पर गिरना डॉयरेक्टर्स लकी मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर काजोल सेट पर गिरी मतलब फिल्म के लिहाज से यह अच्छा है।
[इन्हें थप्पड़ 'मारने' से डर नहीं लगता....]
ऐसे ही और भी कई स्टार्स हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं और कुछ तो ऐसे हैं जिनका लिए अब ये आम बात हो गई।
हालांकि देखा जाए पिछले कुछ सालों से ये ज्यादा बढ़ गया है शायद इसलिए क्योंकि पहले के मुकाबले एक्शन सीन्स अब अलग तरह के होतें है जैसे रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों के एक्शन सीन्स में गाड़िंयों की तोड़फोड़ ज्यादा रखते हैं
अब स्टार्स भी ज्यादा स्टंट खुद ही परफार्म करना चाहते हैं। इस लिस्ट में वैसे एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं जो स्टंट या एक्शन सीन्स के चलते नहीं लेकिन आए दिन जख्मी हो जातीं हैं।
आप भी जानिए ऐसी हीं सेलेब्स के बारे में


Click it and Unblock the Notifications